शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तुलना हमास से नहीं की?, सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा- अमित मालवीय गलत पोस्ट कर रहे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2025 14:57 IST2025-10-28T14:55:43+5:302025-10-28T14:57:23+5:30

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने मसूद पर छह और 11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक ‘सुनियोजित रणनीति’ के तहत यह तुलना करने का आरोप लगाया।

Shaheed-e-Azam Bhagat Singh not compared Hamas Saharanpur Congress MP Imran Masood said BJP misrepresented statement | शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तुलना हमास से नहीं की?, सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा- अमित मालवीय गलत पोस्ट कर रहे...

file photo

Highlightsआतंकवादी संगठन हमास से करना एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है। बिहार के लोगों का अपमान है। भगत सिंह का बिहार से गहरा नाता था।

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा लगाये गए आरोपों पर सफाई देते हुए सोमवार को दावा किया कि उन्होंने कभी भी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तुलना हमास से नहीं की। मसूद ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, “हमने ऐसी कोई तुलना कभी नहीं की। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तुलना किसी से नहीं की जा सकती।” कांग्रेस सांसद ने कहा, “शहीद-ए-आजम भगत सिंह हमारे सिर का ताज हैं। उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। ये तुलनाएं पूरी तरह से गलत हैं।”

मसूद ने कहा “शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने अपनी मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। वह माफी मांग सकते थे लेकिन उन्होंने अपनी जान दे दी।” मसूद ने भाजपा पर उनके बयान को तोड़ मरोड़कर मामले को तूल देने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। भाजपा ने कांग्रेस सासंद पर बिहार के लोगों का ‘अपमान’ करने का आरोप लगाया।

जिनसे भगत सिंह का ‘गहरा संबंध’ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने मसूद पर छह और 11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक ‘सुनियोजित रणनीति’ के तहत यह तुलना करने का आरोप लगाया।

मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया था, “बिहार चुनाव के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा भगत सिंह की तुलना आतंकवादी संगठन हमास से करना एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है। यह बिहार के लोगों का अपमान है। भगत सिंह का बिहार से गहरा नाता था।”

Web Title: Shaheed-e-Azam Bhagat Singh not compared Hamas Saharanpur Congress MP Imran Masood said BJP misrepresented statement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे