लाइव न्यूज़ :

शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने नवरात्र के मौके पर किया कन्याओं का पूजन, श्रृंगार किया और पकवान परोसा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 17, 2024 16:16 IST

हिना शहाब ने उन्हें तोहफा भी दिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए हिना शहाब ने कहा कि मैं हमेशा सुनती थी कि नवरात्रि में कुंवारी कन्याओं को खिलाया जाता है और उनका श्रृंगार किया जाता है और उन्हें प्रसाद दिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देशहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने नवरात्र के मौके पर किया कन्याओं का पूजनहिना शहाब ने उन्हें तोहफा भी दियाउन्होंने कहा कि मुझे बच्चियों से खासा लगाव है

पटना: राजद को झटका देते हुए सीवान लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकीं दिवंगत बाहुबली राजद सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब का अलग ही रूप देखने को मिला। रामनवमी के मौके पर हिना शहाब ने सीवान के महादेवा मोहल्ले में लीलावती गिरी के आवास पर कुंवारी कन्याओं का पूजन किया और उन्हें भोजन कराया। इस मौके पर हिना शहाब ने अपने हाथों से 51 कुंवारी कन्याओं का श्रृंगार किया और उन्हें पकवान परोसा। 

इतना ही नहीं, हिना शहाब ने उन्हें तोहफा भी दिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए हिना शहाब ने कहा कि मैं हमेशा सुनती थी कि नवरात्रि में कुंवारी कन्याओं को खिलाया जाता है और उनका श्रृंगार किया जाता है और उन्हें प्रसाद दिया जाता है। साथ में गिफ्ट भी दिया जाता है तो मैं सोची कि एक बार ये शुभ काम मैं भी करूं, लिहाजा मैंने यह काम किया। 

उन्होंने कहा कि मुझे बच्चियों से खासा लगाव है। मैं जहां भी जाती हूं तो बच्चों के बीच अधिक रहती हूं और उन्हें प्यार करती हूं। यहां भी मैं बच्चों को प्यार और आशीर्वाद देने आई थी ताकि ये आगे बढ़ें और इनका उज्ज्वल भविष्य हो। मैं चाहती हूं कि पढ़-लिखकर खूब आगे बढ़े और जिस घर में भी जाएं, संस्कार के साथ जाएं। बता दें कि हिना शहाब ने साफ शब्दों कह दिया है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। 

उन्होंने अपने पति, मरहूम मोहम्मद शहाबुद्दीन के उसूलों का हवाला देते हुए कहा कि मेरे पति सिद्धांत और उसूल के पक्के थे। मैं उन्हीं के सिद्धांतों पर चलते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ रही हूं। मैं अपनी जुबां पर इंशाअल्लाह कायम रहूंगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारसिवानआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम