लाइव न्यूज़ :

शाह ने कहा, हमने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारा, हम सम्मान के साथ शांति चाहते हैं

By भाषा | Updated: July 4, 2019 12:44 IST

उन्होंने कहा कि गांधी जी की 150वीं जयंती के मौके पर गुजरात भाजपा के कार्यकर्ता जनता तक पहुंचने और राष्ट्रपिता के सिद्धांत और शिक्षाओं का प्रसार करने का लक्ष्य तय करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि 1960 के दशक में चुनाव जातिवाद, वंशवादी राजनीति और तुष्टीकरण पर लड़ा जाता था

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रमुख अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गांधीनगर के तहत आने वाले सात विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। हम सम्मान के साथ शांति चाहते हैं और मेरा मानना है कि हमारी शक्ति स्थायी शांति का आधार बनेगी।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती मनाने के लिए समूचे देश में पदयात्रा निकालेंगे और महात्मा गांधी की शिक्षाओं का प्रसार करेंगे।

शाह ने कहा कि इस कार्यक्रम का जल्द औपचारिक ऐलान किया जाएगा। भाजपा प्रमुख अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गांधीनगर के तहत आने वाले सात विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साल 2022 में देश आजादी के 75 साल मनाएगा जबकि इस साल गांधी जी की 150वीं जयंती है।

उन्होंने कहा कि गांधी जी की 150वीं जयंती के मौके पर गुजरात भाजपा के कार्यकर्ता जनता तक पहुंचने और राष्ट्रपिता के सिद्धांत और शिक्षाओं का प्रसार करने का लक्ष्य तय करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि 1960 के दशक में चुनाव जातिवाद, वंशवादी राजनीति और तुष्टीकरण पर लड़ा जाता था।

लेकिन मोदी ने इस लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र से इन तीनों दानवों को खत्म कर दिया और राजनीति की नई परंपरा शुरू की। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा, ‘‘ हमने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ किसी को भी शांति के नाम पर हमारी सुरक्षा से खेलने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। हम सम्मान के साथ शांति चाहते हैं और मेरा मानना है कि हमारी शक्ति स्थायी शांति का आधार बनेगी।’’ 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील