लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान के बर्थडे पर जगमगाया दुबई का बुर्ज खलीफा, तस्वीरें और वीडियो हुए वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: November 3, 2020 11:45 IST

शाहरुख खान ने बुर्ज खलीफा से जुड़ी एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में वह बिल्डिंग के सामने पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपना बर्थडे दुबई में सेलिब्रेट किया है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ने भी शानदार अंदाज में शाहरुख खान को उनके जन्मदिन की बधाइयां दीं।

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपना बर्थडे दुबई में सेलिब्रेट किया है। यहां किंग खान के बर्थडे का जश्न काफी शानदार रहा। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ने भी शानदार अंदाज में शाहरुख खान को उनके जन्मदिन की बधाइयां दीं। इतना ही नहीं, बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान की कई तस्वीरें भी दिखाई गईं। इससे जुड़े फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। 

शाहरुख खान ने बुर्ज खलीफा से जुड़ी एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में वह बिल्डिंग के सामने पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने अपनी फोटो को साझा करते हुए लिखा, "अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर देखकर काफी खुशी हो रही है। मेरे दोस्त मोहम्मद अलाबार ने मेरी अगली फिल्म के पहले ही मुझे स्क्रीन पर दिखा दिया। दुबई में मेरा अपना मेहमान होने के नाते, मेरे बच्चे इससे काफी प्रभावित हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ मैं भी इससे बहुत प्यार कर रहा हूं।"

फोटो के अलावा शाहरुख खान की कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें करण जौहर उनसे कुछ बोलने के लिए कहते हैं। इसपर शाहरुख खान कहते हैं कि आप सभी को मेरा ढेर सारा प्यार। मुझे इतना प्यार देने के लिए भी आप लोगों का बहुत-बहुत शुक्रियां। वीडियो के अलावा कई फोटो में शाहरुख खान अपने बच्चों के साथ भी पोज करते हुए दिखाई दिए। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किंग खान के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा इस कदर उनके रंग में रंग गया हो। इससे पहले भी उनके जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा ने उन्हें शानदार अंदाज में बधाई दी थी। 

टॅग्स :शाहरुख़ खानदुबईबुर्ज खलीफा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो