लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान ने फिल्म जगत में 29 साल पूरे होने पर प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 12:26 IST

Open in App

मुंबई, 25 जून हिंदी सिनेमा जगत में करीब तीन दशक का सफर पूरा करने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान ने शुक्रवार को कहा कि वह इन वर्षों में प्रशंसकों से मिले प्यार से अभिभूत हैं।

बॉलीवुड में किंग खान के नाम से पहचाने जाने वाले 55 वर्षीय अभिनेता शाहरूख 1992 में फिल्म ‘दीवाना’ से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज करने से पहले धारावाहिक ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ में नजर आए थे। अभिनेता ने ‘चमत्कार’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘डर’, ‘बाजीगर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘दिल तो पागल है’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘देवदास’ , ‘स्वदेश’, ‘कल हो ना हो’, ‘चक दे इंडिया’, ‘मैं हूं ना’, ‘माई नेम इज़ खान’ , ‘जीरो’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें उनके अभिनय के लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली।

शाहरूख खान ने शुक्रवार को तड़के ट्विटर पर अपने प्रशंसकों का प्यार तथा समर्थन देने के लिए शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने लिखा, ‘‘ करीब 30 साल में आपसे मिले प्यार से अभिभूत हूं। अपनी आधी से ज्यादा जिंदगी आपका मनोरंजन करने में लगी दी। कल कुछ समय निकालकर आपको अपनी ओर से कुछ प्यार दूंगा। शुक्रिया, प्यार की जरूरत थी।’’

शाहरूख ने हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग शुरू की है, जिसका नाम ‘पठान’ बताया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर