लाइव न्यूज़ :

शाह ने मुझसे राज्य में सुशासन सुनिश्चित करने के लिये कहा है: बोम्मई

By भाषा | Updated: July 30, 2021 15:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे राज्य में ''सुशासन'' सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

नवनियुक्त मुख्यमंत्री ने यहां गृह मंत्री से मुलाकात के बाद कहा, ''उन्होंने (शाह ने) मुझसे राज्य में सुशासन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि आपने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसपर खरा उतरूंगा।''

बोम्मई मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले दौरे पर दिल्ली आए हैं। वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी उनके आवास पर मुलाकात करेंगे।

भाजपा नेता बोम्मई ने शाह के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मुलाकात की।

बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद मंगलवार को कर्नाटक में भाजपा विधायक दल के नए नेता चुने गए बोम्मई ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए