लाइव न्यूज़ :

शबाना आजमी ने 1989 में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के मंच से किया था कांग्रेस को शर्मसार, लोगों ने कहा- उन्हें नहीं कहा गया देशद्रोही 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 2, 2020 21:01 IST

सफदर हाशमी पर एक जनवरी, 1989 को नुक्कड़ नाटक 'हल्ला बोल' के दौरान हमला किया गया था। उन पर स्थानीय कांग्रेसी नेता मुकेश शर्मा ने अपने गुंडों के साथ गाजियाबाद के साहिबाबाद में हमला किया था। ये घटना दिन दहाड़े हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री शबाना आजमी का बेबाक अंदाज चर्चा में रहता है।प्रसिद्ध रंगकर्मी सफदर हाशमी के 31वें शहादत दिवस पर सीटू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शबाना ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला।

अभिनेत्री शबाना आजमी का बेबाक अंदाज चर्चा में रहता है। इस बीच प्रसिद्ध रंगकर्मी सफदर हाशमी के 31वें शहादत दिवस पर सीटू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शबाना ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनका वह वीडियो वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने तीस साल पहले सफदर हाशमी की हत्या को लेकर सरकार की कड़ी आलोचला की थी।

फेसबुक पर अपर्णा भट्टाचार्य नाम के पेज से एक वीडियो शेयर किया गया। यह वीडियो जनवरी 1989 का बताया गया है। वीडियो दिल्ली में हुए अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का है, जिसमें शबाना आज़मी तात्कालीन सरकार की आलोचना करती नजर आ रही हैं। 

भट्टाचार्य ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि तीस साल पहले शबाना आज़मी ने दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के मंच का इस्तेमाल किया ताकि कांग्रेस को सफदर हाशमी की हत्या के लिए शर्मिंदा किया जा सके। सरकार को शर्मसार करने के लिए उन्हें देशद्रोही नहीं कहा गया। वह बॉलीवुड की स्तंभ थीं। 

इधर, सफदर हाशमी के 31वें शहादत दिवस पर शबाना ने नरेंद्र सरकार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे घेरा। उन्होंने कि सरकार नागरिकता संशोधन कानून के जरिए मूलभूत मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, 'कमाने वाला खाएगा, लूटने वाला जाएगा और नया जमाना आएगा'।आपको बता दें कि सफदर हाशमी पर एक जनवरी, 1989 को नुक्कड़ नाटक 'हल्ला बोल' के दौरान हमला किया गया था। उन पर स्थानीय कांग्रेसी नेता मुकेश शर्मा ने अपने गुंडों के साथ गाजियाबाद के साहिबाबाद में हमला किया था। ये घटना दिन दहाड़े हुई थी। घटना में घायल हुए सफदरल हाशमी की 2 जनवरी, 1989 को मौत हो गई थी। इसके बाद उनके अंतिम संस्कार में 15 हजार से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे थे और कांग्रेस की जमकर किरकिरी हुई थी। 

टॅग्स :शबाना आज़मीकांग्रेसमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां