लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश के सीएम होंगे पेमा खांडू, राज्यपाल ने सरकार गठन के लिए निमंत्रित किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 27, 2019 20:21 IST

पार्टी सूत्रों ने बताया कि खांडू और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों को 29 मई को यहां राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी जाएगी। विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने वाले खांडू को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है।

Open in App
ठळक मुद्देखांडू ने सरकार गठन का दावा करते हुए सुबह ही राज्यपाल को एक पत्र सौंपा था। उनके साथ निवर्तमान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा भी थे।रविवार को उन्होंने मिश्रा को अपने मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंपा था और उनसे छठी विधानसभा को भंग करने का अनुरोध किया था।

अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत) बी डी मिश्रा ने सोमवार को भाजपा नेता और मनोनीत मुख्यमंत्री पेमा खांडू को राज्य में अगली सरकार के गठन के लिए निमंत्रित किया।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि खांडू और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों को 29 मई को यहां राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी जाएगी। विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने वाले खांडू को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है।

खांडू ने सरकार गठन का दावा करते हुए सुबह ही राज्यपाल को एक पत्र सौंपा था। उनके साथ निवर्तमान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा भी थे। रविवार को उन्होंने मिश्रा को अपने मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंपा था और उनसे छठी विधानसभा को भंग करने का अनुरोध किया था।

राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया था और खांडू को नयी सरकार के बनने तक कामकाज संभालने के लिए कहा था। नड्डा ने यहां राजभवन में पत्रकारों से कहा कि पार्टी ने उन्हें भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। उन्होंने कहा, ‘‘खांडू को 41 पार्टी विधायकों ने सर्वसम्मति से सदन का नेता चुना गया।’’ 

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2019अरुणाचल प्रदेशपेमा खांडूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील