लाइव न्यूज़ :

उज्बेक महिला के यौन उत्पीड़न: सीमाशुल्क विभाग ने कस्टम के दो अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र किया जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2019 17:54 IST

सीमा शुल्क आयुक्त (दिल्ली हवाई अड्डा) मनीष कुमार ने कहा, ‘‘उन दोनों के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया गया है। हमें उनके जवाब का इंतजार है।’

Open in App
ठळक मुद्देBTD ने एक उज्बेक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में अपने दो निलंबित अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र जारी अधिकारी पीड़िता को बगैर किसी महिला अधिकारी के साथ ऐसे कमरे में ले गया

सीमा शुल्क विभाग ने एक उज्बेक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में अपने दो निलंबित अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर दिया है। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। इन अधिकारियों पर इस साल मई में दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस विदेशी महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।

अधिकारी के मुताबिक, आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की रिपोर्ट में पाया गया है कि पहली नजर में सबूतों से यह संकेत मिलता है कि यौन उत्पीड़न की घटना वाकई हुई थी और प्रक्रिया के मुताबिक सीमा शुल्क विभाग में अधीक्षक स्तर के दो अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया गया।

सीमा शुल्क आयुक्त (दिल्ली हवाई अड्डा) मनीष कुमार ने कहा, ‘‘उन दोनों के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया गया है। हमें उनके जवाब का इंतजार है।’’ हालांकि, उन्होंने और अधिक जानकारी नहीं दी। उल्लेखनीय है कि सरकारी कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत आरोप पत्र जारी किया जाता है जिसमें उसके खिलाफ आरोपों का ब्यौरा होता है।

अधिकारियों ने बताया कि इस साल मई में हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के तहत आने वाले एक अति सुरक्षित कमरे में उज्बेक महिला का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया गया था। एक ‘विसल्ब्लोअर’ यह घटना सीमा शुल्क अधिकारियों के संज्ञान में लेकर आया। अधिकारियों ने बताया कि एक अधिकारी पीड़िता को बगैर किसी महिला अधिकारी के साथ ऐसे कमरे में ले गया, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे।

आईसीसी ने अगस्त में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी थी। इस बीच, विभाग ने आगे की जांच के लिए पिछले महीने मामले को दिल्ली पुलिस को भेज दिया था। दिल्ली पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए