लाइव न्यूज़ :

पांच साल की बच्ची की हत्या के पीछे यौन उत्पीड़न था असली इरादा : एसआईटी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 01:24 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 21 दिसंबर ओडिशा के नयागढ़ जिले में पांच साल की बच्ची के अपहरण और हत्या मामले की जांच कर रहे राज्य पुलिस की विशेष जांच दल (एसआईटी) ने कहा कि बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी हत्या की गई है।

पीड़ित बच्ची की मां ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। इस मामले में पहली गिरफ्तारी जादूपुर गांव से एक कॉलेज छात्र की हुई है।

एसआईटी प्रमुख अरुण बोथरा ने सोमवार को कहा कि इस मामले के मुख्य आरोपी कॉलेज छात्र के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और नयागढ़ पुलिस ने उससे पूछताछ की है। बच्ची की हत्या के पीछे असली कारण यौन उत्पीड़न का इरादा था।

उन्होंने छात्र और उसके परिवार द्वारा निर्दोष होने के किए गए दावों को खारिज कर दिया। बोथरा ने कहा, ‘‘इस मामले में आरोपी के साथ किसी और के शामिल होने की जांच अब भी जारी है।’’

युवक की मां ने दावा किया है कि उनका बेटा निर्दोष है, वहीं बच्ची के माता-पिता को भी एसआईटी के तथ्यों पर संदेह है।

बच्ची की मां ने कहा कि पुलिस ने गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि उन लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जो मंत्री के करीबी हैं। इस मामले को सीबीआई को सौंपना चाहिए। बच्ची की मां नयागढ़ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी हुई हैं।

बच्ची अपने घर के निकट से 14 जुलाई को लापता हो गई थी और बाद में उसका शव 23 जुलाई को जादूपुर गांव स्थित उसके घर के पीछे मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?