लाइव न्यूज़ :

‘सेक्स सीडी मामला’: महिला के पिता ने कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया

By भाषा | Updated: April 1, 2021 21:10 IST

Open in App

बेंगलुरू, एक अप्रैल कर्नाटक के पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली से जुड़े ‘सेक्स वीडियो’ में कथित तौर पर दिखाई देने वाली महिला के पिता ने कर्नाटक उच्च न्यायालय जाकर पुलिस के उनकी बेटी का बयान दर्ज करने पर सवाल खड़ा किया है।

पिता ने अपनी याचिका में कहा कि उनकी बेटी परिस्थितियों और सियासत की शिकार है और अनेक मीडिया संस्थानों ने उसके वीडियो को गलत तरह से प्रसारित किया।

पिता ने कहा कि उन्होंने यह पता लगते ही अपनी बेटी से संपर्क किया कि उसे शिकार बनाया गया है और उस पर अत्यधिक दबाव है।

पिता ने कहा कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि बेलगावी में अज्ञात प्रभावशाली लोगों ने उनकी बेटी को अगवा कर लिया है। उनकी बेटी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

याचिका में कहा गया, ‘‘जांच के दौरान याचिकाकर्ता को पता चला कि उनकी बेटी का बयान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज किया गया और सभी कायदों को धता बताया गया।’’

इस बीच पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला का परिवार बेलगावी से विजयपुरा जाकर रहने लगा है और उन्होंने लड़की की सुरक्षा की मांग की है।

बेंगलुरू में पुलिस ने कुछ जगहों का मुआयना किया जहां आपत्तिजनक वीडियो शूट होने की बात कही जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए