लाइव न्यूज़ :

केरल बाढ़: पीड़ितों की मदद के लिए कई राज्य आए आगे, आर्थिक सहायता की पेशकश

By भाषा | Updated: August 19, 2018 13:31 IST

नीतीश ने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन को लिखे पत्र में कहा, ‘‘बाढ़ के दौरान होने वाली प्राकृतिक विभीषिका से होने वाली परेशानियों को बिहार के लोगों से ज्यादा बेहतर कोई नहीं जान सकता।

Open in App

नई दिल्ली, 18 अगस्त: केरल में आयी भीषण बाढ़ और इसके कारण प्रभावित लाखों लोगों के राहत एवं बचाव के लिए युद्ध स्तर पर हो रहे प्रयासों के बीच बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की सरकारों और नेताओं ने शनिवार को आर्थिक सहायता की घोषणा की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केरल के लिए 10 करोड़ रूपये की घोषणा की है। नीतीश ने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन को लिखे पत्र में कहा, ‘‘बाढ़ के दौरान होने वाली प्राकृतिक विभीषिका से होने वाली परेशानियों को बिहार के लोगों से ज्यादा बेहतर कोई नहीं जान सकता। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुनर्वास के कार्यों के लिए मैं मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 करोड़ रूपये का छोटा सा योगदान दे रहा हूं।’’ झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवार दास ने केरल के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पांच करोड़ रूपये की राहत प्रदान करने की घोषणा की है।  एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार केरल में बाढ़ की विकट स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए दास ने कहा कि राज्य के 3.25 करोड़ लोग संकट की इस घड़ी में केरल के लोगों के साथ हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 20 करोड़ रूपये की फौरी वित्तीय मदद की घोषणा की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने एक ट्वीट के जरिये बताया कि उनकी सरकार केरल के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 20 करोड़ रूपये की फौरी सहायता जारी कर रही है।

गुजरात की सरकार ने केरल को दस करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की है जो करीब सौ वर्षों में सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। गुजरात सरकार की तरफ से आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने केरल के लिए दस करोड़ रुपये के वित्तीय सहयोग की घोषणा की है।

इधर, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने केरल के बाढ़ प्रभावित बच्चों के लिए तैयार 100 मीट्रिक टन तैयार भोजन के पैकेट रवाना किए हैं। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय तेलंगाना सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि हैदराबाद से अनुपूरक पोषाहार ‘बालामुरूथम’ को 100 मीट्रिक टन की मात्रा में तिरूवंतपुरम भेजा जा सकें।इस बीच नेशनल कांफ्रेस के उपाध्यक्ष एवं विधायक उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह केरल के के बाढ़ पीड़ितों के लि अपने एक माह का वेतन दान करेंगे। उमर ने ट्वीट किया, ‘‘मैं केरल में राहत प्रयासों के लिए अपने इस माह का वेतन दान कर रहा हूं। मैं जेकेएनसी तथा जम्मू कश्मीर में अन्य लोगों से अपील करता हूं कि वह इस बात को याद करें कि 2014 में क्या हुआ था और अपने हिस्से का प्रयास करें भले।’’ 

केरल में पिछले कुछ दिनों में अचानक आयी बाढ़ के कारण भीषण बाढ़ के चलते हुए हुए विभिन्न घटनाओं में 194 लोगों की जान जा चुकी है।

टॅग्स :केरल बाढ़बाढ़देवेंद्र फडनवीसओमार अब्दुल्लाहरघुवर दास
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप