लाइव न्यूज़ :

Jammu & Kashmir: श्रीनगर के अमीरा कदल बाजार में ग्रेनेड अटैक, पुलिसकर्मियों समेत कई घायल, एक की मौत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 6, 2022 17:54 IST

हमले में पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देग्रेनेड हमले में 21 लोगों के जख्मी होने की खबर, एक की मौतविस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित अमीरा कदल बाजार में शनिवार को ग्रेनेड से हमला हुआ है। इस हमले में पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

राजधानी शहर श्रीनगर के अमीराकदल में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड फटने के कारण एक नागरिक की मौत हो गई और पुलिस कर्मी समेत 21 लोग घायल हो गए अचानक हुए विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पहुंचे अन्य सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। आतंकियों की बड़े पैमाने पर तलाश की जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

अमीराकदल में सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी नाके पर तैनात थी। इसी बीच उन पर ग्रेनेड हमला किया गया। निशाना चूकने के कारण ग्रेनेड के दूसरी जगह जाकर फट गया। इसकी चपेट में 21 लोग आ गए। एक नागरिक की अस्पताल में मौत हो गई। बाकी सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। 

इस बीच पूरे इलाके को घेरकर आतंकी को खोजा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सभी की हालत स्थिर है। कल भी श्रीनगर के व्यस्त आलमगीर इलाके में संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना के बाद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई थी। 

मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए हाइवे पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया था। यह संदिग्ध वस्तु सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर पर रखी हुई थी। 

इलाका व्यस्त होने की वजह से सुरक्षाकर्मी कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते थे। उन्होंने तुरंत बम निष्क्रिय दस्ते को वहां बुला लिया। दस्ते में शामिल जवानों ने सुरक्षा को यकीनी बनाते हुए संदिग्ध वस्तु को वहां से हटाया और एक सुरक्षित जगह पर ले जाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाSrinagar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील