लाइव न्यूज़ :

राजग सरकार के सात साल : तमिलनाडु भाजपा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 'मोदी किट' बांटे

By भाषा | Updated: June 4, 2021 15:31 IST

Open in App

चेन्नई, चार जून केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के सात साल पूरा होने के मौके पर भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने शुक्रवार को यहां एक अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया और जरूरतमंदों के बीच 'मोदी किट' का वितरण किया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन ने कहा कि सरकार के सात साल पूरे होने के मौके पर तमिलनाडु में 1500 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है और इसके अलावा लोगों को सहायता दी जा रही है।

भाजपा की चेन्नई पूर्वी जिला इकाई द्वारा यहां आयोजित एक समारोह में लाभार्थियों को 'मोदी किट' बांटने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 'सेवा सप्ताह' समारोह की शुरुआत 30 मई को हुयी।

मुरुगन ने कहा, "तमिलनाडु के करीब 12,000 गांवों में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है और हम भोजन, मास्क, सैनिटाइज़र का वितरण कर रहे हैं और टीका शिविरों तथा रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहे हैं।"

भाजपा के चेन्नई पूर्व जिला अध्यक्ष साई सत्यन ने बताया कि जिले में दो स्थानों पर लोगों के बीच 250 ‘मोदी किट’ वितरित किए गए, जिनमें सात किलोग्राम चावल, किराने के सामान के साथ ही सब्जियां भी थीं।

इस बीच मुरुगन ने सत्तारूढ़ द्रमुक और उसके सहयोगियों पर राज्य में कोविड टीकों की कमी को लेकर लोगों में दहशत पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि केंद्र तमिलनाडु को टीके मुहैया करा रहा है और 42 लाख खुराकों का आश्वासन भी दिया है।

भाजपा नेता ने दावा किया कि टीकों की कोई कमी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?