लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सात उपाध्‍यक्ष, आठ महासचिव नियुक्‍त

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:20 IST

Open in App

जयपुर, छह जनवरी कांग्रेस ने राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सात उपाध्‍यक्षों, आठ महासचिवों एवं 24 सचिवों की बुधवार को नियुक्ति की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी बयान के अनुसार, गोविंद राम मेघवाल, हरिमोहन शर्मा, डॉ. जितेंद्र सिंह, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, नसीम अख्‍तर इंसाफ, राजेंद्र चौधरी एवं रामलाल जाट को पार्टी का प्रदेश उपाध्‍यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह नवनियुक्‍त पार्टी महासचिवों में जी आर खटाना, हाकिम अली, लखन मीणा, मांगीलाल गरासिया, प्रशांत बैरवा, राकेश पारीक, रीटा चौधरी एवं वेद सोलंकी शामिल हैं।

पार्टी आलाकमान ने 24 प्रदेश सचिव नियुक्त किए हैं, जिनमें भूराराम सिरवी, देशराज मीणा, गजेंद्र सांखला, जसवंत गुर्जर एवं जिया उर रहमान का नाम शामिल है।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में इन नियुक्तियों का लंबे समय से इंतजार था। कांग्रेस पार्टी ने पिछले साल जुलाई महीने में अशोक गहलोत सरकार के प्रति बगावत पर उतरे सचिन पायलट को पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष पद से हटाकर गोविंद सिंह डोटासरा को यह जिम्‍मेदारी सौंपी थी। इसके साथ ही राज्‍य की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?