लाइव न्यूज़ :

मिलावटी शराब पीने से दो मजदूरों की मौत मामले में सात तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 19, 2021 19:22 IST

Open in App

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), 19 मार्च जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली गांव में कथित मिलावटी शराब पीने से दो लोगों की मौत मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 25 हजार रुपये के इनामी सहित सात तस्करों को गिरफ्तार किया।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में संवाददाताओं को बताया कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली गांव में 10 मार्च को मिलावटी शराब पीने से मजदूर शिवभोला (40) व मोतीलाल (50) की मौत और 19 लोगों के बीमार होने की घटना के बाद जिले में चलाए जा रहे धर-पकड़ अभियान के दौरान शुक्रवार को मिलावटी शराब की तस्करी में संलिप्त सात तस्करों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में 25 हजार रुपये के इनामी शराब तस्कर पतिराखन लोधी, अवधेश पाल, प्रियांशु जायसवाल (प्रतापगढ़), अनिल मौर्या (कौशांबी), कुंचर प्रदीप सिंह, जितेंद्र यादव और अनूप सिंह शामिल हैं। इन तस्करों के कब्जे से भरी मात्रा में मिलावटी शराब और उसे बनाने के उपकरण के अलावा आपूर्ति में इस्तेमाल की जाने वाली दो जीपें जब्त की गई हैं।

अंतिल ने बताया कि संतोष लोधी और सीमू सिंह नामक तस्करों को दो दिन पूर्व गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि एक मकान की छत ढलाई के बाद मिलावटी शराब पीने से 10 मार्च को मजदूर शिव भोला (40) व मोतीलाल (50) की मौत हो गयी थी और 19 अन्य मजदूर बीमार हो गए थे। इस मामले में अब तक प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए आबकारी निरीक्षक संदीप तिवारी के अलावा चार पुलिस उपनिरीक्षकों और दो सिपाहियों को निलंबित किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो