लाइव न्यूज़ :

असम में नदियों में स्नान करते समय सात लोग डूबे

By भाषा | Updated: April 14, 2021 21:59 IST

Open in App

तेजपुर/गुवाहाटी, 14 अप्रैल असम के विश्वनाथ और डिब्रूगढ़ जिलों में रोंगाली बिहू त्योहार के अवसर पर बुधवार को नदियों में स्नान करते समय एक महिला सहित कम से कम सात लोग डूब गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि विश्वनाथ जिले के सूतिया में घिलधारी नदी में पांच लोग डूब गए, जबकि डिब्रूगढ़ जिले के बुरही दिहिंग नदी में डूबने से दो अन्य लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुरानी गाँव के भार्गब मंत्री (21) और उसकी बहन सुकन्या मंत्री (22) सूतिया थाना क्षेत्र के घिलधारी नदी में डूब गए।

उन्होंने बताया कि तीन और व्यक्ति- मौसम ओजा (24), अभिजीत ओजा (24) और बिकास हजारिका भी इसके पास इसी नदी में डूबकर अपनी जान गंवा बैठे।

अधिकारियों ने बताया कि से सभी रोंगाली बिहू त्योहार के मौके पर नदी में नहाने के लिए गए थे। सभी पांच शव बरामद कर लिए गए हैं।

एक अन्य घटना में, दो युवक कलखोवा के बुरही दिहिंग नदी में डूब गए जब वे अपने मवेशियों को नहलाने गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान सिरोमोनी बोरा और चानू खानिकर के रूप में की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर