लाइव न्यूज़ :

गुमला में दो नाबलिग आदिवासी बहनों से सामूहिक बलात्कार के मामले में सात अन्य आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 20, 2021 00:53 IST

Open in App

गुमला (झारखंड), 19 अक्टूबर झारखंड के गुमला जिले में दशहरे के दिन मेले से लौट रही दो नाबलिग आदिवासी चचेरी बहनों से सामूहिक बलात्कार के आरोपी 10 में से सात अन्य आरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुमला के पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब ने ‘पीटीआई भाषा’ को गिरफ्तारियों की सूचना देते हुए बताया कि 15 अक्टूबर को दशहरे के मेले से लौट रहीं दोनों नाबालिग चचेरी बहनों से बलात्कार करने के आरोपी शेष सात व्यक्तियों को पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर धर दबोचा और सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि गुरदरी थाना क्षेत्र के इस मामले से जुड़े दो नामजद आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी जबकि एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में कुल 10 आरोपी थे। मंगलवार को गिरफ्तार सातों आरोपियों की पहचान सन्नी देवल भगत (20), धर्मचंद भगत (26), सतीश भगत (21), सोमेश्वर भगत (22), अर्जुन उरांव (22), संजय उरांव (25) और महेश उरांव (19) के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि सभी के खिलाफ बलात्कार से जुड़ी भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डीए, जान से मारने की कोशिश की धारा 307/509 एवं पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

15 अक्टूबर की रात्रि दशहरे के मेले से लौटने के दौरान तीन मोटरसाइकिल सवार दस आरोपियों ने इनके 20 वर्षीय भाई को मारपीट कर भगा दिया था तथा दोनों नाबालिग बहनों को अगवा कर जंगल में लेजाकर उनसे बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए