लाइव न्यूज़ :

आतंकी हाफिज सईद की बढ़ी मुश्किलें, मुम्बई हमले के मुख्य साजिशकर्ता के खिलाफ सात और गवाहों ने दी गवाही

By भाषा | Updated: January 4, 2020 01:15 IST

बृहस्पतिवार को पांच गवाहों ने सईद और उसके करीबी इकबाल के खिलाफ गवाही दी थी। अदालत के एक अधिकारी ने सुनवाई के बाद कहा, ‘‘सात और गवाहों ने चार घंटे तक चली सुनवाई के दौरान सईद और इकबाल की आतंकवाद के वित्तपोषण में संलिप्तता को लेकर उनके खिलाफ गवाही दी।’’

Open in App

पाकिस्तान की एक आतंकवादी निरोधक अदालत में सात और गवाहों ने मुम्बई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के खिलाफ आतंकवाद के वित्तपोषण में उसकी संलिप्तता के बारे में शुक्रवार को गवाही दी। लाहौर की आतंकवाद निरोधक अदालत ने सईद और उसके करीबियों- हाफिज अब्दुल सलाम, मुहम्मद अशरफ और जफर इकबाल को 11 दिसंबर को आतंकवाद के वित्त पोषण के आरोपों में अभ्यारोपित किया था।

बृहस्पतिवार को पांच गवाहों ने सईद और उसके करीबी इकबाल के खिलाफ गवाही दी थी। अदालत के एक अधिकारी ने सुनवाई के बाद पीटीआई से कहा, ‘‘ सात और गवाहों ने चार घंटे तक चली सुनवाई के दौरान सईद और इकबाल की आतंकवाद के वित्तपोषण में संलिप्तता को लेकर उनके खिलाफ गवाही दी।’’

उन्होंने बताया कि सईद के वकीलों ने गवाहों से जिरह की। आतंकवाद निरोधक अदालत के न्यायाधीश अरशद हुसैन भुट्टा ने यह सुनवाई शनिवार तक के लिए स्थगित कर दी।

पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने जमात उद दवा के प्रमुख और इकबाल को उच्च सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया। जमात उद दावा, लश्कर ए तैयबा से जुड़ा संगठन है जिसने 2008 में मुम्बई में हमला किया था। इस हमले में 166 लोगों की जान चली गयी थी।

टॅग्स :हाफिज सईदआतंकी हाफिज सईदलोकमत हिंदी समाचारपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील