लाइव न्यूज़ :

झारखंड में सात लड़कों पर नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप

By भाषा | Updated: August 29, 2021 16:49 IST

Open in App

झारखंड के रांची जिले में एक लड़की से सात लड़कों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को बताया कि चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और बाकी की तलाश की जा रही है। प्रभारी अधिकारी राणा सिंह ने बताया कि यह घटना 26 अगस्त की है जब लड़की की जान पहचान का एक आरोपी उसे अपनी मोटरसाइकिल पर घुमाने के लिए ले गया और मांडर पुलिस थाना इलाके में एक सुनसान जगह पर उसे ले गया जहां उसके छह दोस्त पहले से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बाकी लड़कों को देखकर लड़की ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया तथा उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद लड़की के परिचित ने उसे घर छोड़ दिया। लड़की ने अपने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी और उन्होंने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपी मांडर इलाके के रहने वाले हैं और उनमें से चार को शनिवार को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। उन पर भारतीय दंड संहिता और पोक्सो कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील