लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग की वेबसाइट से छेड़छाड़ मामले के सात आरोपियों को पूछताछ के लिए मेरठ ले जाया गया

By भाषा | Updated: August 26, 2021 17:26 IST

Open in App

चुनाव आयोग की बेवसाइट से कथित छेडछाड के मामले की जांच विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने शुरू कर दी है। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) राजेश कुमार सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया बुधवार को सहारनपुर पहुंची एसटीएफ टीम ने इस प्रकरण से जुड़े दस्तावेज अपने कब्जे में लिये और जिला कारागार में बंद सात आरोपियों की हिरासत के लिए अदालत में अर्जी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को अदालत से एसटीएफ को हिरासत की अनुमति मिल गई और आज एसटीएफ टीम सातों आरोपियों को पूछताछ के लिए अपने साथ मेरठ ले गई जहां पूछताछ के बाद इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। सिंह ने बताया कि गत 13 अगस्त को चुनाव आयोग की बेवसाइट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था जिसमें फर्जी तरीके से मतदाता पहचानपत्र बनाने का खुलासा हुआ था। उन्होंने बताया कि दिल्ली से मिली सूचना के आधार पर सहारनपुर पुलिस ने थाना नकुड अन्तर्गत ग्राम मच्छरहेडी निवासी युवक विपुल सैनी को गिरफ्तार किया था। सिंह ने बताया कि एसटीएफ टीम ने जेल पहुंचकर सातों आरोपियों के बयान दर्ज किये और आज बृहस्पतिवार को जिला कारागार से सातों आरोपियों दीपक मेहता, संजीव मेहता, नितिन कुमार, विपुल सेनी, अरमान मलिक, आदित्य खत्री और आशीष जैन को मेरठ ले गई जहां इनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण