लाइव न्यूज़ :

गोधरा 2002: अहमदाबाद की सेशन कोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़ और आरबी श्रीकुमार की जमानत अर्जी ठुकराई

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 30, 2022 18:31 IST

अहमदाबाद सेशन कोर्ट के जज डीडी ठक्कर ने तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व आईपीएस आरबी श्रीकुमार की जमानत याचिका उस वक्त खारिज कर दी, जब वो फैसला देने के कुछ ही घंटों के बाद न्यायिक सेवा से रिटायर हो रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद सेशन कोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़ और आरबी श्रीकुमार की जमानत याचिका खारिज की दोनों ही गोधरा दंग केस में झूठे सबूतों को गढ़ने के आरोप में गिरफ्तारी होने के बाद जेल में बंद हैंतीस्ता सीतलवाड़, श्रीकुमार और जेल में बंद संजीव भट्ट सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद हुए गिरफ्तार

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद सेशन कोर्ट ने समाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व आईपीएस अधिकारी आरबी श्रीकुमार द्वारा दायर की गई जमानत अर्जी खारिज कर दी है। दोनों ही साल 2002 में हुए गोधरा दंग केस में झूठे सबूतों को गढ़ने के आरोप में गिरफ्तारी होने के बाद जेल की सलाखों के पीछे हैं।

तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व आईपीएस आरबी श्रीकुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए एडिशनल सेशन जज डीडी ठक्कर ने आज के दिन दोनों की याचिकाओं के उस वक्त खारिज किया, जब कुछ घंटों के बाद अपने न्यायिक सेवा से रिटायर हो रहे थे।

जमानत याचिका पर तीस्ता सीतलवाड़, आरबी श्रीकुमार के पक्ष और साथ ही अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद सेशन कोर्ट ने पिछले हफ्ते अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिसे आज सुनाया गया है।

फैसले में जज डीडी ठक्कर ने कहा कि जकिया जाफरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह गिरफ्तारियां हुई हैं और चूंकि इस मामले में एसआईटी आरोपियों पर लगे सबूत गढ़ने के आरोपों की जांच कर रही है तो आरोपियों की जमानत फिलहाल जमानत नहीं दी जा सकती है।

मालूम हो कि तीस्ता सीतलवाड़, पूर्व आईपीएस आरबी श्रीकुमार और गुजरात पुलिस के एक अन्य पूर्व अधिकारी संजीव भट्ट को पिछले महीने अहमदाबाद डिटेक्शन ऑफ क्राइम ब्रांच (डीसीबी) की पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जब सुप्रीम कोर्ट ने गोधरा दंगे में मारे गये पूर्व कांग्रेसी सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जकिया जाफरी की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जांच की मांग की गई थी।

जकिया जाफरी की याचिका में गोधरा ट्रेन हत्यकांड के बाद हुए गुजरात दंगों में एक बड़ी साजिश का दावा किया गया था। इस मामले में जाफरी की याचिका खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि तीस्ता सीतलवाड़ ने जकिया जाफरी की भावनाओं का शोषण किया था।

इसके साथ ही देश की सर्वोच्च अदालत ने पूर्व आईपीएस आरबी श्रीकुमार और संजीव भट्ट के खिलाफ कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर दंगों को भड़काने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ झूठी गवाही दी।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये आदेश के बाद गुजरात पुलिस फौरन हरकत में आयी और उसने तीस्ता सीतलवाड़, आरबी श्रीकुमार और जेल में बंद संजीव भट्ट के खिलाफ धारा 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 471 (फर्जी दस्तावेज या रिकॉर्ड को असली के रूप में इस्तेमाल करना), 194 (झूठे सबूत देना या गढ़ना) के तहत नया मामला दर्ज किया।

इसके बाद गुजरात पुलिस ने मुंबई जाकर सामाजित कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ और श्रीकुमार को गिरफ्तार किया, वहीं हिरासत में हुई मौत के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पहले से ही जेल में बंद संजीव भट्ट को भी हिरासत में लिया।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गुजरात पुलिस की ओर से दर्ज किये गए नये केस में सभी आरोपियों के खिलाफ कहा गया कि इन्होंने गुजरात दंगों को लेकर झूठे दावे करके सनसनी फैलाने की कोशिश की। इसके अलावा नई एफआईआर में यह भी कहा गया है कि एसआईटी ने गंभीर जांच के बाद आरोपियों के दावों के झूठ को पूरी तरह से उजागर कर दिया था।

टॅग्स :गोधरा कांडसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप