लाइव न्यूज़ :

पंजाब में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एक हजार संविदा कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई

By भाषा | Updated: May 11, 2021 14:27 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 मई पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में अनुबंध के तहत काम करने वाले करीब एक हजार प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने के आदेश दिए हैं। ये कर्मचारी कोविड- 19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान अपनी ड्यूटी पर नहीं लौटे थे।

पैरामेडिकल कर्मचारी समेत एनएचएम पंजाब के लिए काम करने वाले करीब नौ हजार संविदा कर्मचारी जिनमें भी शामिल हैं, वे नौकरी के नियमन और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिधु की अपील के बाद करीब आठ हजार प्रदर्शनकारी कर्मचारी काम पर लौट आए थे।

राज्य के सभी सिविल सर्जनों को सोमवार को दिए गए आदेश में एनएचएम, पंजाब के निदेशक ने कहा है कि सभी प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी जाए। इसके अलावा कहा गया है कि इन कर्मचारियों के स्थान पर अन्य कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएं।

यह कार्रवाई आपदा प्रबंधन कानून के तहत की गई है।

इससे पहले, स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदर्शनरत कर्मचारियों से जनहित के मद्देनजर हड़ताल खत्म करने और ड्यूटी पर लौटने की अपील की थी। ऐसा नहीं होने की स्थिति में उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

एक हफ्ते से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों के काम पर नहीं आने के कारण ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 रोकथाम अभियान प्रभावित हुआ है।

एनएचएम राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंद्रजीत राणा ने मंगलवार को कहा कि संघ ने स्वास्थ्य अधिकारियों से अपील की है कि वे इन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करें और उन्हें ड्यूटी पर लौटने दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील