लाइव न्यूज़ :

मेट्रो के नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड कॉरिडोर पर शनिवार शाम से शुरू होगी सेवा

By भाषा | Updated: September 17, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन के नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड खंड पर यात्री सेवा शनिवार शाम से शुरू होने वाली है। इस लाइन के जरिए नजफगढ़ के भीतरी इलाकों तक मेट्रो की पहुंच होगी।

आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा शनिवार दोपहर इसका उद्घाटन किया जाना है। संपर्क मार्ग संबंधी मुद्दों के कारण इसके उद्घाटन में एक महीने से अधिक की देरी हुई है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने कहा कि इस खंड पर यात्री सेवाएं शनिवार को शाम पांच बजे शुरू हो जाएंगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस खंड का उद्घाटन होगा। डीएमआरसी ने कहा है कि आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर और दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी मौजूद रहेंगे। लगभग एक किलोमीटर लंबे (891 मीटर) नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड खंड से मेट्रो की नजफगढ़ के भीतरी क्षेत्रों में पहुंच होगी।

पहले इस खंड का उद्घाटन छह अगस्त को होना था लेकिन स्टेशन के लिए संपर्क मार्ग के मुद्दों के कारण निर्धारित तिथि से दो दिन पहले इसे स्थगित कर दिया गया था।

दिल्ली परिवहन विभाग के सूत्रों ने पूर्व में कहा था कि ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन के लिए संपर्क मार्ग ‘‘लोगों के लिए भी सुलभ नहीं था जिससे केवल वाहनों की यहां पहुंच थी। इन सब कारणों से इस लाइन के उद्घाटन में देरी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए