लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: फेल हुआ एयर इंडिया का सवर्र सिस्टम, दो दर्जन से ज्यादा उड़ानें प्रभावित

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 23, 2018 17:23 IST

सर्वर सिस्टम के फेल होने के चलते नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का परिचालन काफी प्रभावित हो रहा है। दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की अधिकतर फ्लाइट अपने तय समय से देरी से चल रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 23 जून। एयर इडिंया का सर्वस सिस्टम फेल होने के चलते कई फ्लाइटों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, सर्वर सिस्टम के फेल होने के चलते नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का परिचालन काफी प्रभावित हो रहा है। दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की अधिकतर फ्लाइट अपने तय समय से देरी से चल रही है। 

चेक इन सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी आने की वजह से विमानों का परिचालन बाधित हुआ। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि कम से कम 23 उड़ानों का प्रस्थान समय प्रभावित हुआ और सॉफ्टवेयर में खराबी की वजह से 15 से 30 मिनट के बीच देरी हुई। 

प्रवक्ता ने कहा , ‘‘ सॉफ्टवेयर से संबंधित गड़बड़ी की वजह से परिचालन अपराह्न एक बजे से ढाई बजे तक प्रभावित हुआ। इस दौरान चेक इन और अन्य सेवाएं मैनुअली प्रदान की गईं। ’’ 

एयर इंडिया का सॉफ्टवेयर समाधान एसआईटीए प्रदान करती है। यह एक वैश्विक एयरलाइन आईटी सेवा प्रदाता कंपनी है। यह चेक इन , बोर्डिंग और सामान ट्रैकिंग प्रौद्योगिकी मुहैया कराती है। 

टॅग्स :एयर इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी