लाइव न्यूज़ :

सिलसिलेवार हत्या की आरोपी के पति ने तलाक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया

By भाषा | Updated: August 31, 2021 20:31 IST

Open in App

केरल में सनसनीखेज कूदाथई सिलसिलेवार हत्या मामले की मुख्य आरोपी जॉली जोसेफ के पति ने तलाक का अनुरोध करते हुए यहां एक परिवार अदालत का दरवाजा खटखटाया है। साथ ही आरोप लगाया है कि जॉली का पति होने से उनकी जान को खतरा है। वर्ष 2016 में अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद शाजू जकारिया ने जॉली से शादी की थी। पिछले हफ्ते दायर तलाक की याचिका में शाजू जकारिया ने कहा कि उसे जॉली के साथ अपने रिश्ते को जारी रखने से डर लगता है जोकि कथित तौर पर एक ''साइनाइड किलर'' है। जॉली को अक्टूबर 2019 में उसके पहले पति रॉय थॉमस की 2011 में मौत के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी महिला वर्ष 2002-2016 के बीच परिवार में पांच अन्य मौतों के मामले में भी प्रमुख संदिग्ध है। जकारिया के वकील ने एक समाचार चैनल को बताया कि अपनी याचिका में शाजू ने कहा कि उसे जॉली की क्रूरता के बार में कोई जानकारी नहीं थी, ऐसे में उससे शादी की। परिवार अदालत के सूत्रों ने बताया कि तलाक की याचिका पिछले हफ्ते दायर की गई थी। मामले की सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी।जॉली को उसके पहले पति रॉय थॉमस की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साइनाइड जहर की मौजूदगी का पता चला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो