लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बारिश के मामले में बंपर रहा सितंबर, 77 साल का रिकॉर्ड टूटा

By भाषा | Updated: September 11, 2021 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 सितंबर दिल्ली में सितंबर में शनिवार शाम तक 383.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो इस महीने में 77 वर्षों में सबसे अधिक है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि सितंबर 1944 में शहर में 417.3 मिमी बारिश हुई थी, जो 1901-2021 की अवधि में सबसे अधिक थी। उन्होंने कहा कि इस साल सितंबर में शनिवार शाम साढ़े पांच बजे तक 383.4 मिमी बारिश हो चुकी है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में 1914 में 360.9 मिमी, 1945 में 359.2 मिमी और 1933 में 341.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

दिल्ली में इस साल सितंबर में तीन बार भारी बारिश हुई है। एक सितंबर को 112.1 मिमी; 2 सितंबर को 117.7 मिमी और 11 सितंबर (शनिवार) को 94.7 मिमी बारिश हुई, जो बीते एक दशक में इस महीने में सबसे अधिक है।

सितंबर 2017 में दो बार इतनी भारी बारिश दर्ज हुई थी।

एक निजी पूर्वानुमान एजेंसी 'स्काईमेट वेदर' के अध्यक्ष (मौसम विज्ञान) जी पी शर्मा ने दिल्ली में इस सितंबर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के दो कारण बताए। उन्होंने कहा कि मानसून की देरी से वापसी और उसके निम्न दबाव प्रणाली का जल्दी बनना इसकी वजह हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, ''मानसून की देर से वापसी के मामले में नम हवा का द्रव्यमान लंबे समय तक बना रहता है। यह इसकी पहुंच से बहुत दूर चला जाता है और राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होती है।''

उन्होंने कहा, ''दूसरा, निम्न दबाव प्रणाली तेजी से बन रही है। अभी आधा महीना भी नहीं गुजरा है और हमारे पास पहले से ही दो अच्छी प्रणालियां हैं। अगस्त में, हमारे पास केवल एक ऐसी प्रणाली थी।''

दिल्ली सितंबर में बारिश का नया सर्वकालिक रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है।

अधिकारी ने कहा, ''अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। 17-18 सितंबर के आसपास एक बार फिर बारिश का अनुमान है।''

इस साल सितंबर में हुई बारिश पिछले साल की तुलना में काफी विपरीत रही है। पिछले साल सितंबर में दिल्ली में सामान्य 129.8 मिमी के मुकाबले 20.9 मिमी वर्षा हुई थी।

दिल्ली में 13 जुलाई तक मॉनसून पूरी तरह रंग में आया। इस लिहाज से इस बार मॉनसून के पूरी तरह फैलने में देरी ने 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। जुलाई में दिल्ली में 16 वर्षा दिवस रिकॉर्ड किये गए, जो बीते चार साल में सर्वाधिक है। अगस्त में दिल्ली में मात्र दस दिन वर्षा हुई जो सात साल में सबसे कम थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो