लाइव न्यूज़ :

विजेंद्र गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भेजा कानूनी नोटिस, कहा- माफी मांगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 21, 2019 19:31 IST

गुप्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘यदि सिसोदिया और केजरीवाल अपने मानहानिकारक, झूठे और बेबुनियाद आरोपों को लेकर सात दिनों में माफी मांगने में विफल रहते हैं तो मैं अधिकृत अदालत में उनके खिलाफ दिवानी एवं आपराधिक कार्यवाही शुरू करने के लिए बाध्य हो जाऊंगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देगुप्ता ने कहा कि यदि केजरीवाल और सिसोदिया माफी नहीं मांगते हैं तो वह उनके खिलाफ दिवानी एवं फौजदारी कार्यवाही शुरू करेंगे।दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता गुप्ता पहले ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कर चुके हैं।

भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे उनके इन आरोपों पर माफी मांगने की मांग की कि वह आप प्रमुख की हत्या कराने की साजिश का हिस्सा हैं।

गुप्ता ने कहा कि यदि केजरीवाल और सिसोदिया माफी नहीं मांगते हैं तो वह उनके खिलाफ दिवानी एवं फौजदारी कार्यवाही शुरू करेंगे। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता गुप्ता पहले ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कर चुके हैं और उन पर आरोप लगा चुके है कि वे अरविंद केजरीवाल की हत्या कराने की साजिश में उन्हें गलत ढंग से फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

गुप्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘यदि सिसोदिया और केजरीवाल अपने मानहानिकारक, झूठे और बेबुनियाद आरोपों को लेकर सात दिनों में माफी मांगने में विफल रहते हैं तो मैं अधिकृत अदालत में उनके खिलाफ दिवानी एवं आपराधिक कार्यवाही शुरू करने के लिए बाध्य हो जाऊंगा।’’

केजरीवाल ने हाल ही में एक पंजाबी चैनल को दिये साक्षात्कार में आरोप लगाया था कि जिस तरह इंदिरा गांधी की हत्या की गयी, उसी तरह भाजपा उनकी, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी से हत्या करवाना चाहती है। इस आरोप पर गुप्ता ने ट्वीट किया, ‘‘चार मई को थप्पड़ कांड से पहले अरविंद केजरीवाल ने संपर्क अधिकारी से उनके वाहन के इर्द-गिर्द सुरक्षा हटा लेने को कहा।

मुख्यमंत्री का निर्देश रोजनामचे में दर्ज है। आप को इससे चुनावी फायदा नहीं मिल सका क्योंकि मैंने इसका पर्दाफाश कर दिया, ऐसे में कुंठा में आकर केजरीवाल कह रहे हैं कि उनके पीएसओ भाजपा को रिपोर्ट करते हैं।’’ इसके बाद सिसोदिया ने गुप्ता के ट्वीट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ भाजपा मुख्यमंत्री की हत्या करवाने की साजिश रच रही है।

विजेंद्र गुप्ता के इस ट्वीट ने साबित कर दिया है कि भाजपा को मुख्यमंत्री की दैनिक सुरक्षा योजना की जानकारी मिल रही है और वह उसके आधार पर मुख्यमंत्री की हत्या कराने की साजिश रच रही है। विजेंद्र गुप्ता इस साजिश का हिस्सा हैं।’’ 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील