लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर पुलिस का सनसनीखेज खुलासा, आतंकी भी पहचान छुपाने के लिए कर रहे हैं आधार कार्ड का प्रयोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2022 20:52 IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के पहचान पत्र के तौर पर मिले आधार कार्ड को लेकर संभावना जताई है कि आतंकी बड़े पैमाने पर अपनी पहचान गुप्त रखने के लिए फर्जी बायोमेट्रिक आधार कार्ड का सहारा ले रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघाटी में हिंसा फैलाने वाले पाक घुसपैठियों के पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैंआतंकी बड़े पैमाने पर अपनी पहचान गुप्त रखने के लिए बायोमेट्रिक आधार कार्ड का सहारा ले रहे हैंकश्मीर पुलिस आधार कार्ड की सुरक्षा को और पुख्ता बनाने के लिए यूआईडीएआई से बात करेगी

कश्मीर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ऐसी सनसनीखेज जानकारी उजागर की है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पैर फूल गये हैं। बताया जा रहा है कि घाटी में हिंसा फैलाने वाले आतंकी संगठन पाकिस्तान से आये घुसपैठियों के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवा रहे हैं।

इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) से बायोमेट्रिक आधार कार्ड की सुरक्षा को और पुख्ता किये जाने को लेकर बात करेगी।

राज्य पुलिस बल ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि आतंकियों के पास पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड के मिलने से इस बात की संभावना जताई जा रही है कि आतंकी बड़े पैमाने पर अपनी पहचान गुप्त रखने के लिए बायोमेट्रिक आधार कार्ड का सहारा ले रहे हैं।

दरअसल पुलिस को भी इस मामले की जानकारी तब हुई, जब हाल ही में सुरक्षा बलों ने श्रीनगर में डल झील से सटे विश्वंभर नगर में दो पाक आतंकियों को ढेर कर दिया, उसके बाद जब उनकी तलाशी ली गई तो मारे गये आतंकियों के पास से बायोमेट्रिक आधार कार्ड बरामद हुआ। 

मारे गये आतंकी इस महीने की शुरुआत में सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले के दोषी थे। उस हमले में आतंकियों के हाथों कई जवान मारे गये थे।

घटना के लिए जिम्मेदार आतंकी की पहचान मोहम्मद भाई उर्फ ​​अबू कासिम के रूप में हुई है, जो साल 2019 से कश्मीर घाटी में बतौर आतंकी सक्रिय था। वहीं उसके साथ मारा गया अबू अरसलान उर्फ ​​खालिद भी साल 2021 से आतंकी गतिविधियों में शामिल था। 

हालांकि सुरक्षाबलों को मुठभेड़ वाली जगह से बरामद हुए दोनों आधार कार्ड जम्मू के पते पर दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने जब बरामद हुए आधार कार्ड की जांच की तो पता चला कि आधार नंबर तो असली थे लेकिन कार्ड पर लगी तस्वीर जाली थी। 

पुलिस अधिकारी का कहना है कि इसके पीछे पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है, जो चाहती है कि कश्मीर घाटी में आतंकवाद फैलाने वाले आतंकियों को भारतीय नागरिक के तौर पर प्रचारित किया जाए। 

टॅग्स :आतंकवादीआतंकी हमलायूआईडीएआईजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील