लाइव न्यूज़ :

केरल कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: March 22, 2021 15:01 IST

Open in App

वायनाड (केरल), 22 मार्च केरल में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष और एआईसीसी की वरिष्ठ सदस्य के. सी. रोजाकुट्टी ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

रोजाकुट्टी ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने कई बार चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया है। मैं पार्टी में गुटबाजी से तंग आ चुकी हूं इसलिए मैंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया।”

केरल महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष, रोजाकुट्टी ने 1991-96 में वायनाड की सुल्तान बथेरी सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी में लगातार महिलाओं की उपेक्षा की जा रही है।”

उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान भी गुटबाजी में लिप्त हैं। रोजाकुट्टी ने उस दिन इस्तीफा दिया है, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए दो दिन के केरल दौरे पर आए हैं।

इससे पहले कांग्रेस की एक और महिला नेता लतिका सुभाष ने चुनाव में टिकट न मिलने पर नाराजगी के चलते इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए