लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक का निधन, अमित शाह, दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके जताया शोक

By धीरज पाल | Updated: July 13, 2018 13:17 IST

55 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक अकास्मिक निधन के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत सहित कई पार्टी के नेताओं ने ट्वीट करके शोक व्यक्त किया। 

Open in App

इंदौर, 13 जुलाई: वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक का 13 जुलाई को हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। खबरों के मुताबिक गुरुवार रात करीब 10 बजे दफ्तर में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। अचानक से आए हार्ट अटैक के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया है। तीन घंटे इलाज के बाद उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि याग्निक का यह दूसरा दौरा था और रात के करीब 2 बजे निधन हो गया। याग्निक 55 वर्ष के थे। उनके अकास्मिक मौत के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत सहित कई पार्टी के नेताओं ने ट्वीट कर उनके निधक पर शोक व्यक्त किया। 

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 'दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। कल्पेश जी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उच्च आदर्श स्थापित किये, उनका निधन एक अपूर्णीय क्षति है । मैं उनके शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं वक्त करता हूं।' 

FB लाइव करके की आत्महत्या, सुसाइट नोट में लिखा- सेना में जाने का सपना नहीं हो सका पूरा

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने याग्निक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अशोक सिंह चौहान ने ट्वीट किया है कि बेबाक लेखन के पर्याय वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक को श्रद्धांजलि। राष्ट्रभक्ति के दृढ़ संकल्प से सिंचित प्रखर विचारों से आप हमारे ह्रदय में अमर रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को पीड़ा की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सीआरपीएफ टुकड़ी पर आतंकियों ने की फायरिंग, 2 जवान शहीद

  कांग्रेस वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री कल्पेश याग्निक की अकास्मिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। दूसरी ओर कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट कर संपादक कल्पेश याग्निक को श्रद्धाजंलि व्यक्त किया है। दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा कि दैनिक भास्कर के ग्रुप एडिटर और जाने माने पत्रकार - लेखक श्री कल्पेश याग्निक नहीं रहे। मेरे अच्छे परिचित थे और अच्छे पत्रकार थे। मेरी उनके प्रति श्रद्धांजली। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह शोक सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

दैनिक भास्कर के ग्रुप एडिटर कल्पेश याग्निक का जन्म 21 जून 1963 को हुआ था और 1998 से दैनिक भास्कर समूह से जुड़े थे। कल्पेश याग्निक देश के विख्यात पत्रकारों में से एक थे। कल्पेश हमेशा से अपनी बेबाक पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। देश और समाज में चल रहे संवेदनशील मुद्दों पर बेबाक और निष्पक्ष लिखते थे। 

राजवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट करके कल्पेश याग्निक पर शोक व्यक्त किया है। 

 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :अमित शाहभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप