लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता शकील अहमद का चुनावी राजनीति से संन्यास, मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर दी जानकारी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 16, 2023 21:28 IST

शकील अहमद मधुबनी लोकसभा सीट से साल 1998 और 2004 में सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 2004 में मनमोहन सिंह सरकार में संचार, सूचना प्रौद्योगिकी और गृह राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। साल 1985, 1990 और 2000 में वे विधायक भी रह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता शकील अहमद ने चुनावी राजनीति को कहा 'अलविदा'मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर बताया फैसलाशकील अहमद रह चुके हैं केंद्रीय मंत्री

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. शकील अहमद ने अब सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि भविष्य में वह किसी तरह का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को पत्र के माध्यम से दे दी है। उन्होंने खड़गे को बताया है कि अब वे किसी नेता या जनप्रतिनिधि के तौर पर काम नहीं करेंगे बल्कि एक आम कार्यकर्ता की तरह कांग्रेस पार्टी में काम करते रहेंगे। 

डा.शकील अहमद ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि लोकसभा 2009 और 2014 चुनाव में मधुबनी सीट से हार के बाद कांग्रेस के अलावा 2019 चुनाव में इस सीट को लेने के लिए गठबंधन में कोई तैयार नहीं था। इससे 2019 चुनाव को लेकर मैं आशान्वित था, लेकिन यह सीट 2019 चुनाव में वीआईपी पार्टी को चली गई। इससे मुझे दुख हुआ और मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। इसके बाद मुझे पार्टी ने निलंबित कर दिया।

उन्होंने कहा कि अगर वह पार्टी में नहीं रहेगें तो हो सकता है, मधुबनी सीट गठबंधन में कांग्रेस को मिल जाए। साथ ही शकील अहमद ने कहा कि उनका समर्थन मधुबनी सीट से गठबंधन के प्रत्याशी को रहेगा। उल्लेखनीय है कि शकील अहमद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वह बिहार में विधायक, मंत्री, और सांसद भी रह चुके हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार में मंत्री, कई राज्यों के प्रभारी और बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कभी विधायक के रूप में तो कभी बिहार सरकार में मंत्री के तौर पर तो कभी केंद्रीय मंत्री के रूप में वे अपने कर्तव्यों को निभाते आ रहे हैं। शकील अहमद कई राज्यों के प्रभारी भी रह चुके हैं।  उन्होंने 2004 में मनमोहन सिंह सरकार में संचार, सूचना प्रौद्योगिकी और गृह राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। इसके अलावा बिहार कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

टॅग्स :कांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेShakeel Ahmedबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी