लाइव न्यूज़ :

Delhi Update: सीनियर सिटीजन अपना अधिकार का प्रयोग करें, सेवानिवृत्ति के बाद भी अवसरों की कमी नहीं

By भाषा | Updated: March 4, 2020 12:28 IST

लोकसभा में इलाहाबाद निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वालीं जोशी ने कहा, “सेवानिवृत्ति के बाद भी अवसरों की कमी नहीं होती। शिक्षण, प्रशासनिक सेवाओं जैसे क्षेत्रों में 70 की उम्र तक फिर से नौकरी पाने के अवसर रहते हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ नागरिकों को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए और उनके इस्तेमाल में हिचकिचाना नहीं चाहिए।इस्पात राज्य मंत्री कुलास्ते ने कहा कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग जनों की चिंताओं से अवगत है।

नई दिल्लीः सांसदों के एक समूह ने वरिष्ठ नागरिकों से उनके अधिकारों का इस्तेमाल बिना किसी हिचकिचाहट के करने की अपील की है।

उन्होंने ध्यान दिलाया कि इस संबंध में समाज में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। फग्गन सिंह कुलस्ते, रीता बहुगुणा जोशी, सत्यदेव पचौरी समेत अन्य सांसदों ने दादी-दादा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

यह कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के लिए मददगार महौल उपलब्ध कराने के मकसद से आयोजित किया गया था। लोकसभा में इलाहाबाद निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वालीं जोशी ने कहा, “सेवानिवृत्ति के बाद भी अवसरों की कमी नहीं होती। शिक्षण, प्रशासनिक सेवाओं जैसे क्षेत्रों में 70 की उम्र तक फिर से नौकरी पाने के अवसर रहते हैं।”

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए और उनके इस्तेमाल में हिचकिचाना नहीं चाहिए। मध्य प्रदेश के मंडला से सांसद एवं इस्पात राज्य मंत्री कुलास्ते ने कहा कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग जनों की चिंताओं से अवगत है।

साथ ही कहा कि सरकार न सिर्फ सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्त होने वालों के लिए पेंशन योजनाएं चला रही हैं बल्कि निजी कोराबार में शामिल लोगों के लिए भी। कानुपर से सांसद पचौरी ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई योजनाएं चला रही हैं और उन्हें इसका लाभ लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी है कि आम जनता और निर्वाचित प्रतिनिधि लोगों के लिए शुरू की गई योजनाओं के प्रति जागरूकता पैदा करें। दादी-दादा फाउंडेशन के संस्थापक और निदेशक मुनि शंकर ने कहा, “नए और युवा भारत की बात तो सभी करते हैं लेकिन भारत के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों की लगातार अनदेखी की जा रही है। इन बुजुर्गों के पास असीम ज्ञान और अनुभव होता है जिसका लाभ सरकार, समाज और देश को मिलना चाहिए।” 

टॅग्स :संसदभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए