लाइव न्यूज़ :

"महाराष्ट्र का इतिहास न जानने वाले गर्वनर को कहीं और भेजें", शिवाजी पर दिए बयान से नाराज शिंदे गुट के विधायक की मांग

By रुस्तम राणा | Updated: November 21, 2022 19:57 IST

संजय गायकवाड ने कहा "राज्यपाल को छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को समझना चाहिए, कभी उम्र नहीं होती है और उनकी तुलना किसी अन्य महान व्यक्ति से नहीं की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय गायकवाड ने कहा- केंद्र में भाजपा नेताओं से मेरा अनुरोध है कि एक ऐसे व्यक्ति को जो राज्य के इतिहास को नहीं जानता है उसे कहीं और भेजा जाएउन्होंने कहा- राज्यपाल को छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को समझना चाहिए, कभी उम्र नहीं होती है

मुंबई: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के एक विधायक ने छत्रपति शिवाजी के बारे में अपनी टिप्पणी के बाद केंद्र सरकार से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को राज्य से बाहर करने की मांग की है। संजय गायकवाड ने कहा "राज्यपाल को छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को समझना चाहिए, कभी उम्र नहीं होती है और उनकी तुलना किसी अन्य महान व्यक्ति से नहीं की जा सकती है ... केंद्र में भाजपा नेताओं से मेरा अनुरोध है कि एक ऐसे व्यक्ति को जो राज्य के इतिहास को नहीं जानता है उसे कहीं और भेजा जाए। 

राज्यपाल के कारण दोनों पार्टियों के पैदा होंगे मतभेद: गायकवाड

शिंदे गुट के विधायक का स्पष्ट हमला कोश्यारी की टिप्पणी के तीन दिन बाद आया है, और इसमें भाजपा के लिए एक अस्पष्ट धमकी भी शामिल है। मराठी ट्वीट के अनुवाद में कहा गया है, "केंद्रीय वरिष्ठों को ध्यान देना चाहिए कि राज्यपालों के कारण ... दोनों पार्टियों के बीच मतभेद पैदा होंगे।"

राज्यपाल ने छत्रपति शिवाजी को बताया था गुजरने जमाने का हीरो

गौरतलब है कि कोश्यारी द्वारा शिवाजी को 'अतीत के नायक' कहे जाने के बाद शनिवार को शिवाजी को लेकर विवाद छिड़ गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को समकालीन 'नायक' बताते हुए उन्होंने कहा, "जब हम स्कूल में थे तो शिक्षक हमसे हमारे पसंदीदा नेताओं के बारे में पूछते थे..महाराष्ट्र ऐसे बड़े नेताओं से भरा पड़ा है..शिवाजी गुजरे जमाने के हीरो बन गए हैं।"

इससे पहले भी कोश्यारी ने दिया था विवादित बयान

इससे पहले भी राज्यपाल के एक बयान को लेकर हंगामा हुआ था। कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि गुजराती और राजस्थानी कारोबारियों के चलते महाराष्ट्र में पैसा आया है। उन्होंने कहा था कि अगर मुंबई से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाए तो शहर के पास न तो पैसे बचेंगे और ना आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। उनके इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद राज्यपाल ने माफी मांग ली थी।

टॅग्स :Bhagat Singh Koshyariशिव सेनाShiv SenaBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?