लाइव न्यूज़ :

अबू आसिम आजमी को एक बार उत्तर प्रदेश भेज दीजिए, बाकी उपचार हम कर देंगे?, सीएम योगी ने कहा-औरंगजेब के पिता शाहजहां ने आत्मकथा में लिखा खुदा ऐसी औलाद किसी के यहां ना दे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2025 15:11 IST

औरंगजेब के पिता शाहजहां ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि खुदा करे कि ऐसी औलाद किसी के यहां पैदा ना हो। उसने आगरा के किले में अपने बाप को कैद करके रखा, पानी के लिए तरसाया।

Open in App
ठळक मुद्देCM Yogi On Abu Azmi: महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आसिम आजमी को पार्टी से निकालने की मांग की।CM Yogi On Abu Azmi: मुख्यमंत्री ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी डॉक्टर लोहिया के विचारों से कितनी दूर भाग चुकी है।CM Yogi On Abu Azmi: आज राम, कृष्ण, शिव की परंपरा और भारत की विरासत को कोसना समाजवादी पार्टी का उद्देश्य है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर औरंगजेब को आदर्श मानने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिनका आचरण मुगल शासक जैसा है वे लोग तो उन पर ही गौरव की अनुभूति करेंगे। आदित्यनाथ ने विधान परिषद में बजट पर चर्चा के दौरान सपा पर तीखे प्रहार किये और औरंगजेब की तारीफ करने वाले, महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आसिम आजमी को पार्टी से निकालने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी डॉक्टर लोहिया के विचारों से कितनी दूर भाग चुकी है।

उन्होंने कहा कि आज राम, कृष्ण, शिव की परंपरा और भारत की विरासत को कोसना समाजवादी पार्टी का उद्देश्य है। ‘‘दुर्भाग्य की बात है कि औरंगजेब को यह लोग अपना आदर्श मान रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ''औरंगजेब के पिता शाहजहां ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि खुदा करे कि ऐसी औलाद किसी के यहां पैदा ना हो। उसने आगरा के किले में अपने बाप को कैद करके रखा, पानी के लिए तरसाया।

शाहजहां ने औरंगज़ेब को कोसते हुए लिखा है कि तुमसे अच्छा तो यह हिंदू है जो जीते जी अपने मां-बाप की सेवा करता है, और उनके मरने के बाद श्राद्ध और तर्पण के माध्यम से वर्ष में एक बार उनको जल देता है। तुम तो मुझे एक-एक बूंद पानी के लिए तरसाते हो।’’ उन्होंने कहा कि औरंगजेब पर गौरव करने वाले लोग पटना की खुदाबख्श लाइब्रेरी में जाकर एक बार शाहजहां की जीवनी पढ़ें तो उसकी पीड़ा का पता चलेगा। आदित्यनाथ ने यह भी कहा, ''जिनका आचरण औरंगजेब जैसा है वे लोग तो औरंगजेब पर गौरव की अनुभूति करेंगे ही।

 

कोई भी सभ्य मुसलमान अपने पुत्र का नाम औरंगजेब नहीं रखता क्योंकि उसे मालूम है कि यथा नाम तथा काम। अगर ऐसा नाम रखेंगे तो एक-एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ेगा।'' आदित्यनाथ के ऐसा कहने पर सपा सदस्यों ने आपत्ति जताई। तब मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आसिम आजमी का नाम लिए बगैर कहा, ''सपा का नेता, आपका विधायक.... उसे निकालो पार्टी से.... और उसे एक बार उत्तर प्रदेश भेज दीजिए, बाकी उपचार हम अपने आप करवा लेंगे।''

उन्होंने कहा, ''जो व्यक्ति छत्रपति शिवाजी महाराज के परंपरागत गौरव की अनुभूति करने के बजाय लज्जा महसूस करे और औरंगजेब को अपना नायक मान रहा हो, क्या उसको भारत में रहने का अधिकार होना चाहिए? सपा को इसका जवाब देना चाहिए।'' मुख्यमंत्री ने कहा, ''एक तरफ आप कुंभ को कोसते रहे और दूसरी तरफ औरंगजेब का महिमामंडन करते हैं। आखिर आपकी ऐसी कौन सी नस दबी हुई है कि आप लोग अपने उस विधायक पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं? सपा को उसे बाहर निकाल देना चाहिए।''

गौरतलब है कि मुम्बई के मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से सपा के विधायक अबू आसिम आजमी ने मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ करते हुए कहा था कि वह क्रूर शासक नहीं था और उसने कई मंदिर भी बनवाये थे। उन्होंने कहा था कि वह यह बात इतिहासकारों के हवाले से ही कह रहे हैं।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथAbu Asim Azmiसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए