लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू के दौरे से खुश पाक सीनेटर बोले- चाहते हैं सिद्धू यहीं से लड़े चुनाव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 19, 2018 03:42 IST

कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इमरान खान के प्रधानमंत्री शपथ समारोह में शिरकत की, ऐसे में उन्होंने पाकिस्तान में काफी सुर्खियां बटोरी ।

Open in App

नई दिल्ली, 19 अगस्त: कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने  इमरान खान के प्रधानमंत्री शपथ समारोह में शिरकत की, ऐसे में उन्होंने पाकिस्तान में काफी सुर्खियां बटोरी । हर किसी ने देखा कि किस तरह से सिद्धू  शपथ ग्रहण समारोह में पाक आर्मी चीफ जनरल बाजवा से गले मिले।

इस मुलाकात पर सिद्धू ने कहा कि बाजवा ने उनसे कहा कि वे भारत से शांति चाहते हैं।  ऐसे में  अब सिद्धू को पाकिस्तान से चुनाव लड़ना चाहिए ये भी कहा गया है। खबर के अनुसार इस्लामाबाद में पाकिस्तानी के टीवी चैनल पीटीवी सिद्धू की प्रतिक्रिया की गई। इस दौरान सिद्धू के साथ पीटीआई सीनेटर फैसल जावेद ने कहा इतना कमाल है कि अब हम सोच रहे हैं कि ये इलेक्शन यहां से लड़ें। वहीं, अगर सिद्धू की बात की जाए तो हमेशा की तरह वह यहां भी शायराना अंदाज में नजर आए। उन्होंने कहा कि  कुछ जैसे होते हैं वो इतिहास बनाया करते हैं। 

वहीं, सिद्धू ने कहा कि पाकिस्तान को लेकर जो माहौल बना है उसको बदलने की जरूर है। साथ ही समारोह के दौरान पाकिस्तान सरकार ने सिद्धू के बैठने की व्यवस्था अन्य विदेशी मेहमानों के साथ ना करके पीओके मुखिया के बगल में की। सिद्धू शपथ ग्रहण समारोह में पहली कतार में बैठे थे। उनके पास पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के राष्ट्रपति (सदर) मसूद खान बैठे थे। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत मान्यता नहीं देता। इससे पहले सिद्धू ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से भी गले मिले।

राष्ट्रपति भवन में दाखिल होने से पहले सिद्धू ने कहा, 'खान साहब (इमरान खान) जैसे लोग इतिहास बनाते हैं। उन्हें निमंत्रण भेजकर मेरा सम्मान किया है। जो लोग रिश्ते बनाना जानते हैं उनका हर जगह सम्मान होता है। यह एक नया सवेरा है। इस सरकार के साथ देश की छवि, तस्वीर और भाग्य बदलने की बड़ी-बड़ी उम्मीदें टिकी हुई हैं।' कांग्रेस की अगुवाई वाली पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने निमंत्रण मिलने पर कहा था कि वो भारत के गुडविल ब्रांड एम्बेसडर हैं।

सिद्धू के इस व्यवहार पर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा- सिद्धू और कांग्रेस को देश से माफी मांगना चाहिए। कांग्रेस को यह भी बताना चाहिए कि सिद्धू ने पाकिस्तान जाने के लिए पार्टी की मंजूरी ली थी या नहीं?

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूइमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला