लाइव न्यूज़ :

पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में गिरफ्तार हुए संजय राउत को मिली राहत, अदालत ने दी जमानत

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 9, 2022 13:47 IST

शिवसेना सांसद संजय राउत को बुधवार को पात्रा चॉल पुनर्विकास परियोजना से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिल गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपात्रा चॉल पुनर्विकास परियोजना से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को जमानत मिल गई है।प्रवीण राउत को भी मुंबई की एक विशेष अदालत ने जमानत दे दी है।गोरेगांव में पात्रा चॉल 47 एकड़ में फैला है और इसमें 672 किरायेदार परिवार रहते हैं।

मुंबई: मुंबई की एक विशेष अदालत ने पात्रा चॉल पुनर्विकास परियोजना से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार शिवसेना के सांसद संजय राउत को बुधवार को जमानत दे दी है। कुछ महीने पहले 1,034 करोड़ रुपये के पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में छह घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी प्रवीण राउत को भी मुंबई की एक विशेष अदालत ने जमानत दे दी है।

राउत ने अपनी जमानत याचिका में दावा किया था कि उनके खिलाफ मामला सत्ता के दुरुपयोग और राजनीतिक प्रतिशोध का एक आदर्श उदाहरण है। वहीं, ईडी ने संजय राउत की याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि उन्होंने पात्रा चॉल पुनर्विकास से संबंधित धन शोधन मामले में एक प्रमुख भूमिका निभाई और धन के लेन-देन से बचने के लिए "पर्दे के पीछे" काम किया। 

ईडी की जांच पात्रा चॉल के पुनर्विकास और संजय राउत की पत्नी और सहयोगियों से संबंधित वित्तीय लेनदेन में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है। 2008 में महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की एक बहन कंपनी गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को चॉल के लिए एक पुनर्विकास अनुबंध सौंपा था।

गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को किरायेदारों के लिए 672 फ्लैट बनाने थे और कुछ फ्लैट महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी को भी देने थे। शेष जमीन निजी डेवलपर्स को बेचने के लिए स्वतंत्र था। बता दें कि गोरेगांव में पात्रा चॉल 47 एकड़ में फैला है और इसमें 672 किरायेदार परिवार रहते हैं। 

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनामनी लॉऩ्ड्रिंग मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील