लाइव न्यूज़ :

सेल्वागनबेथी, सुष्मिता देव ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली

By भाषा | Updated: October 26, 2021 15:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को नवनिर्वाचित सदस्यों एस सेल्वागनबेथी और सुष्मिता देव को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी।

सेल्वागनबेथी पुडुचेरी से जबकि सुष्मिता पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं। सेल्वागनबेथी ने तमिल में और सुष्मिता ने बांग्ला में शपथ ग्रहण की।

सदस्यों द्वारा लगातार विभिन्न भारतीय भाषाओं में शपथ लेने और सदन में होने वाली चर्चा में भाग लेने का उल्लेख करते हुए नायडू ने कहा, ‘‘यह राज्यसभा की भावना के अनुकूल है।’’

उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि वह अपनी अपनी भाषाओं का इस्तेमाल करें और 22 निर्धारित भाषाओं में अनुवाद की सुविधा का लाभ उठाएं।

शपथ ग्रहण समारोह में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, राज्यसभा के महासचिव पी पी के रामाचार्युलु और सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए