लाइव न्यूज़ :

इनकम टैक्स के छापों के बाद सामने आये 500 करोड़ की संपत्ति वाले 'कल्कि भगवान', वीडियो जारी कर कही ये बात

By विनीत कुमार | Updated: October 22, 2019 13:52 IST

पिछले हफ्ते विजय कुमार नाडयू के स्थापित कंपनी समूह के परिसरों पर पड़े छापों के दौरान करीब 409 करोड़ रुपये की बेनामी नकदी प्राप्तियां बरामद हुई हैं। करीब 93 करोड़ रुपये कैश भी बरामद हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखुद को 'कल्कि भगवान' बताने वाले विजय कुमार नायडू के आश्रम पर छापाकरीब पांच दिनों तक चला छापा, करोड़ों की संपत्ति और कैश बरामद, अब वीडियो जारी कर दी सफाई

आयकर विभाग के छापों के बाद विवादों में आये खुद को 'कल्कि भगवान' बताने वाले विजय कुमार नायडू ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि वह अब भी भारत में मौजूद हैं। विजय कुमार ने खुद के और अपने बेटे की संपत्ति को लेकर आयकर विभाग के छापों के बाद वीडियो जारी कर कहा, 'मैं देश में ही हूं। न ही आयकर विभाग और न ही सरकार ये कह रही है कि मैं देश छोड़ रहा हूं।' 

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते विजय कुमार नाडयू के स्थापित कंपनी समूह के परिसरों पर पड़े छापों के दौरान करीब 409 करोड़ रुपये की बेनामी नकदी प्राप्तियां बरामद हुई हैं। यही नहीं, आयकर विभाग ने 20 करोड़ रुपये की विदेश करेंसी, 44 करोड़ रुपये, 90 किलो सोने के जेवरात जब्त किए हैं।  

इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों के अनुसार उनके 40 से अधिक ठिकानों पर यह छापेमारी हुई है। यह छापेमारी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में एक साथ की गई। कल्कि आश्रम पर जमीनों को हड़पने और टैक्स चोरी का आरोप है। साथ ही कल्कि ट्रस्ट के फंड को लेकर भी मैनेजमेंट निशाने पर है।

LIC क्लर्क के रूप में की थी करियर की शुरुआत

विजय कुमार नायडू ने एलआईसी के क्लर्क के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद नौकरी छोडड़कर उन्होंने एक शिक्षण संस्थान की। हालांकि, शिक्षण संस्थान जब सफल नहीं रहा तो वह भूमिगत हो गया।

इसके बाद चित्तूर में 1989 में विजय कुमार एक बार फिर प्रकट हुआ और खुद के भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि भगवान के अवतार का दावा करने लगे। विजय नायडू के सालों भर यहां देश-विदेश के भक्तों की लंबी लाइन लगी रहती है। रिपोर्ट्स के अनुसार आयकर विभाग ने जिन जगहों पर छापेमारी की गई थी उसमें इनका मुख्य आश्रम आंध्र प्रदेश के चित्तूर वैरादेहपलेम भी शामिल है।

टॅग्स :आयकरआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया