लाइव न्यूज़ :

Sehore: 300 फुट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को बचाया नहीं जा सका, तीन दिन चला ऑपरेशन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 8, 2023 18:32 IST

सेना की एक टीम भी बचाव अभियान में शामिल हुई है, जबकि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) की टीमें पहले से ही इस काम में जुटी रही।

Open in App
ठळक मुद्दे12 अर्थमूविंग और पोकलेन मशीनें भी बचाव अभियान में लगी रहीं।मुंगावली गांव के एक खेत में 300 फुट गहरे बोरवेल में बच्ची गिर गई थी। बृहस्पतिवार को रोबोटिक विशेषज्ञों की एक टीम शामिल हुई थी।

सीहोरः मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को बचाया नहीं जा सका। कलेक्टर सीहोर ने कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद हम बच्ची को नहीं बचा सके। दो डॉक्टरों की टीम द्वारा किए गए पोस्टमॉर्टम से खुलासा हुआ है कि शव क्षत-विक्षत अवस्था में है, विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

डॉक्टर का कहना है कि मौत का कारण दम घुटना है। अभियान में तीसरे दिन बृहस्पतिवार को रोबोटिक विशेषज्ञों की एक टीम शामिल हुई थी। मुंगावली गांव के एक खेत में 300 फुट गहरे बोरवेल में बच्ची गिर गई थी।  बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि सेना की एक टीम भी बचाव अभियान में शामिल हुई थी, जबकि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) की टीमें पहले से ही इस काम में जुटी रही। 12 अर्थमूविंग और पोकलेन मशीनें भी बचाव अभियान में लगी रहीं।

गुजरात के जामनगर जिले में शनिवार को दो साल की एक बच्ची फिसलकर एक बोरवेल में गिर गई और 20 फुट की गहराई में फंस गई। एक अधिकारी ने बताया कि 19 घंटे तक कई एजेंसियों द्वारा चलाए गए बचाव के कठिन प्रयासों के बावजूद उसकी मौत हो गई।

2009 में उच्चतम न्यायालय ने खुले छोड़ दिए गए बोरवेल में बच्चों के गिरने की घातक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे। अदालत द्वारा 2010 में जारी संशोधित दिशा-निर्देशों में निर्माण के दौरान कुएं के चारों ओर कांटेदार तार की बाड़ लगाना, बोरवेल के ऊपर बोल्ट के साथ स्टील प्लेट कवर का उपयोग करना और नीचे से जमीनी स्तर तक बोरवेल को भरना शामिल है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम