लाइव न्यूज़ :

"मैं अब भारत की बहू हूं...", सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी से मांगी शरण, पाकिस्तान न भेजने की लगाई गुहार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2025 11:10 IST

Seema Haider: सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप है

Open in App

Seema Haider: पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजने के केंद्र सरकार के आदेश के बाद सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उसे भारत में रहने देने की गुहार लगाते करते हुए कहा कि वह बेशक पाकिस्तान की बेटी थी लेकिन अब बहू भारत की है। दो साल पहले सीमा ने अपने चार बच्चों के साथ कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और गौतमबुद्ध नगर जिले में सचिन मीणा के साथ रह रही है। सीमा का दावा है कि सचिन से शादी के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है।

सीमा ने शुक्रवार शाम सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर वीडियो साझा किया जिसमें एक व्यक्ति उससे कुछ पूछता है। इस पर सीमा कहती है, ‘‘मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती सर।’’ इसके बाद वह व्यक्ति पूछता है कि मोदी (प्रधानमंत्री) जी से क्या गुहार लगाना चाहेंगी। इस पर सीमा को यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘मैं यही गुहार लगाना चाहूंगी मोदी जी और योगी जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) से कि मैं इनकी शरण में हूं, मैं इनकी अमानत हूं, बेटी पाकिस्तान की थी लेकिन बहू भारत की हूं। मुझे यहां रहने दिया जाए।’’

इसी साल सीमा ने 18 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया था। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की निवासी सीमा मई 2023 में कराची में अपने घर को छोड़कर बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी।

उसने जुलाई में उस समय सुर्खियां बटोरीं, जब भारतीय अधिकारियों ने उसे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा इलाके में 27 वर्षीय सचिन के साथ रहते पकड़ा। कथित तौर पर दोनों 2019 में ऑनलाइन गेम खेलते समय संपर्क में आए थे।

सीमा के अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से चार बच्चे है। गुलाम ने पहले अपने बच्चों का संरक्षण हासिल करने के लिए एक भारतीय वकील की सेवा ली थी। जुलाई 2023 में सीमा और सचिन को गिरफ्तार किया गया था। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप है, जबकि सचिन पर अवैध प्रवासी को शरण देने का मामला दर्ज किया गया था। बाद में, दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। 

टॅग्स :ग्रेटर नोएडाभारतपाकिस्तानमोदी सरकारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?