लाइव न्यूज़ :

एएमयू के 14 छात्रों से हटाई गई देशद्रोह की धारा, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

By भाषा | Updated: February 22, 2019 19:06 IST

अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि एएमयू के छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले से देशद्रोह की धारा हटा ली गयी है।

Open in App

अलीगढ़ पुलिस ने हाल में देशद्रोह के आरोप में दर्ज मामले का सामना कर रहे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के 14 छात्रों पर से राष्ट्रद्रोह की धारा हटा ली है।समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छात्रों पर बेवजह देशद्रोह का मामला दर्ज किये जाने को संविधान के खिलाफ करार दिया है।अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि एएमयू के छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले से देशद्रोह की धारा हटा ली गयी है।

उन्होंने बताया कि घटना के वीडियो फुटेज में एएमयू के आरोपी 14 छात्रों द्वारा भारत विरोधी और पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी किये जाने के कोई सुबूत नहीं मिले हैं, लिहाजा उन पर लगायी गयी देशद्रोह सम्बन्धी धारा को दो दिन पहले हटा लिया गया है।इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया 'राजद्रोह के आरोप से गम्भीर कोई आरोप नहीं होता है। इसका छात्रों और युवाओं के खिलाफ शस्त्र के तौर पर प्रयोग संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।' उन्होंने कहा कि एएमयू के छात्रों के खिलाफ राजद्रोह का आरोप हटाया गया है, लेकिन भाजपा ने इससे साबित किया है कि विभाजन की राजनीति उसकी पहचान है।गौरतलब है कि गत 12 फरवरी को भाजपा के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी ने मामला दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उसे एएमयू परिसर में भारत विरोधी और पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी कर रहे छात्रों ने मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

टॅग्स :अखिलेश यादवअलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए