लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के विकासपुरी में कार के टक्कर मारने से सुरक्षा कर्मी की मौत

By भाषा | Updated: October 1, 2021 11:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर पश्चिम दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक कार के कथित तौर पर टक्कर मारने के बाद घायल हुए 55 वर्षीय सुरक्षाकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हादसा 21 और 22 सितंबर की दरम्यानी रात हुआ था और बृहस्पतिवार शाम इलाज के दौरान महेंद्र शर्मा का निधन हो गया। उनकी मृत्यु के बाद, शर्मा के परिवार के सदस्यों ने उस आवासीय सोसायटी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जहां वह एक गार्ड के रूप में काम करते थे और मुआवजे की मांग की।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को आवासीय सोसायटी के सामने से हटाया गया।

पुलिस अब भी टक्कर मारने वाली कार की पहचान नहीं कर पाई है और अपराधी चालक की तलाश जारी है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) उर्वीजा गोयल ने कहा, ‘‘ हमने चश्मदीदों के बयान दर्ज कर लिए हैं। कार के चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और दोषी को पकड़ने की कोशिश जारी है।’’

पुलिस इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए