लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के घर के बाहर बढ़ाई सुरक्षा, इस संबंध में मुख्यमंत्री को लिखी थी चिट्ठी

By रुस्तम राणा | Updated: June 25, 2022 14:36 IST

महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा ठाणे में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वह इस समय असम के गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में राज्य के अन्य बागी विधायकों के साथ ठहरे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिंदे ने सुरक्षा को लेकर सीएम, राज्य के गृह मंत्री और महाराष्ट्र के डीजीपी को लिखी चिट्टी पुणे में बागी विधायक तानाजी सावंत के कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोड़फोड़पुणे के शिवसेना प्रमुख संजय मोरे ने दी बागी विधायकों को धमकी

मुंबई: शिवसेना में बगावत को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे के समर्थिक कार्यकर्ताओं में बागी विधायकों के खिलाफ रोष है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी से बगावत करने वाले विधायकों को घरों और दफ्तरों को निशाना बनाया जा रहा है। कुछ जगहों पर दफ्तरों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं।  

ऐसी स्थिति से निपटने के लिए महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा ठाणे में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वह इस समय असम के गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में राज्य के अन्य बागी विधायकों के साथ ठहरे हुए हैं।

शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र के गृह मंत्री, डीजीपी महाराष्ट्र को "38 विधायकों के परिवार के सदस्यों की सुरक्षा को दुर्भावनापूर्ण रूप से वापस लेने" के संबंध में चिट्ठी लिखी। उन्होंने ट्विटर पर ये लिखा, "सरकार उनकी और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है।"

पुणे के कटराज के बालाजी इलाके में सीएम उद्धव ठाकरे ग्रुप के शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पार्टी विधायक तानाजी सावंत के कार्यालय में तोड़फोड़ की है। सावंत राज्य के बागी विधायकों में से एक हैं और वे भी गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं।

इस बीच पुणे शहर के शिवसेना प्रमुख संजय मोरे ने अन्य बागी विधायकों को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता ने तानाजी सावंत के कार्यालय में तोड़फोड़ की। हमारे प्रमुख उद्धव ठाकरे को परेशान करने वाले सभी देशद्रोही और बागी विधायकों को इस प्रकार की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उनके कार्यालय पर भी हमला होगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेशिव सेनाMaharashtra Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील