लाइव न्यूज़ :

एमपी में सुरक्षा बलों ने 28 लाख रुपये की इनामी दो महिला नक्सलियों को मार गिराया, न्य गोला-बारूद और नक्सल साहित्य बरामद

By भाषा | Updated: April 22, 2023 13:35 IST

मारे गए नक्सलियों की पहचान एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम) और माओवादियों की एक शाखा भोरमदेव कमेटी की कमांडर सुनीता और विस्तार दलम में सक्रिय एसीएम सरिता खटिया मोचा के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम था।उनके पास से बंदूक, कारतूस, कुछ अन्य गोला-बारूद और नक्सल साहित्य बरामद किया गया है।

बालाघाटः मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 28 लाख रुपये की इनामी दो महिला नक्सली मारी गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) समीर सौरभ ने कहा कि गढ़ी पुलिस थाना क्षेत्र के कदला वन क्षेत्र में तड़के पुलिस और नक्सलियों का आमना-सामना हुआ।

समीर सौरभ ने कहा कि मारे गए नक्सलियों की पहचान एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम) और माओवादियों की एक शाखा भोरमदेव कमेटी की कमांडर सुनीता और विस्तार दलम में सक्रिय एसीएम सरिता खटिया मोचा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम था।

उन्होंने कहा कि उनके पास से बंदूक, कारतूस, कुछ अन्य गोला-बारूद और नक्सल साहित्य बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है। 

टॅग्स :बालाघाटनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतअमित शाह का अब नशे पर करारा प्रहार

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारतकांग्रेस की तुष्टिकरण राजनीति के कारण ही देश का विभाजन?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा-बिना जाति धर्म देखे हम सबके लिए सोचते हैं...

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर