लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के बीजपुर में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 21:01 IST

Open in App

बीजापुर, 16 दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनसे हथियार एवं विस्फोटक बरामद किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांदुलनार गांव के करीब सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों - गोटे लक्ष्मैया (50), राजू यालम (35) और अंगनपल्ली हनमैया (35) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 14 तारीख को मोदकपाल थाना क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर चिन्नाकवाली और कांदुलनार गांव की ओर रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान बुधवार की रात सुरक्षा बल कांदुलनार गांव के करीब थे तभी वहां से तीन संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे, इसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से एक भरमार बंदूक, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए