लाइव न्यूज़ :

विवादित ढांचा विध्वंस की 29वीं बरसी पर जगह-जगह सुरक्षा घेरा

By भाषा | Updated: December 4, 2021 17:36 IST

Open in App

कोयंबटूर, चार दिसंबर उत्तर प्रदेश के आयोध्या में विवादित ढांचा गिराये जाने की 29वीं बरसी के मौके पर छह दिसंबर को किसी भी तरह की घटना को टालने के लिए शहर और उसके आसपास शनिवार दोपहर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस ने बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड की मदद से रेलवे स्टेशनों, एयरपोर्ट और सार्वजनिक स्थानों पर यात्रियों की तलाशी शुरू कर दी है ।

रेलवे पुलिस ने भी रेल लाइनों की जांच की। संवेदनशील इलाकों और शहर के पूजा स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

पुलिस ने कहा कि इसी तरह की जांच ग्रामीण क्षेत्रों में भी की जा रही है।

पुलिस का अनुमान है कि अयोध्या पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद हिंदू संगठन शौर्य दिवस (बहादुरी दिवस) नहीं मनाएंगे, जैसा कि उन्होंने पिछले साल तक किया था।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम संगठन और पार्टियां ‘यम-ए-गम’ (दुख का दिन) मनाएंगे और जुलूस निकालेंगे तथा चुनिंदा स्थानों पर प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की जांच तेज की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए