लाइव न्यूज़ :

वीडियो: संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार्यवाही के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से कूद कर बीच सदन में पहुंचे, सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में लिया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 13, 2023 14:23 IST

इस मामले में सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल दो लोगों को हिरासत में ले लिया। ये दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूदे थे। घटना के बाद लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया। सदन में कूदे एक युवक के जूते में पटाखे जैसी सामग्री भी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद की सुरक्षा में एक बड़ी चूककार्यवाही के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से कूद कर बीच सदन में पहुंचेसुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली: संसद की सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। लोकसभा की विजिटर गैलरी से एक अज्ञात व्यक्ति कूद गया जिसके बाद सदन में हंगामा हुआ और सदन को स्थगित कर दिया गया। इस मामले में सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल दो लोगों को हिरासत में ले लिया। ये दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूदे थे। घटना के बाद लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया। सदन में कूदे एक युवक के जूते में पटाखे जैसी सामग्री भी थी।

बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने  2 लोग गैलरी से नीचे कूद गए और कथित तौर पर गैस उत्सर्जित करने वाली सामग्री फेंकी।  मामले की जानकारी देते हुए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "दो युवक गैलरी से कूदे और उन्होंने कुछ फेंका, जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ा, उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है..."

लोकसभा में सुरक्षा चूक पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था...जो भी लोग यहां आते हैं - चाहे वे आगंतुक हों या रिपोर्टर, किसी के टैग नहीं हैं...सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए"

पुलिस ने ट्रांसपोर्ट भवन के सामने दो प्रदर्शनकारियों, एक पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया है, जो रंग-बिरंगा धुआं छोड़ने वाली सामग्री के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। घटना संसद के बाहर हुई: दिल्ली पुलिस

अब तक मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए एक युवक का नाम सागर है। ये युवक मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा विजिटर पास लेकर सदन की दर्शक दीर्घा तक पहुंचे थे। संसद के अंदर से हिरासत में लिए गए दो लोगों के अलावा संसद के बाहर भी एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए लोग नारेबाजी भी  कर रहे थे। संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह धुंए वाले पटाखों का इस्तेमाल किया गया। 

संसद के बाहर ट्रांसपोर्ट भवन के सामने रंग गुलाल लगाकर प्रदर्शन कर रहे दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले गई।

घटना की तस्दीक की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ जारी है। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रसंसदलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण