लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिंदे गुट में शामिल शिवसेना सांसदों की बढ़ाई गई सुरक्षा, दिल्ली में महाराष्ट्र सीएम ने बागी सांसदों से की मुलाकात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2022 18:09 IST

महाराष्ट्र में शिवेसना के 12 सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने की खबरों के बाद कई सांसदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक नागपुर पुलिस ने शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर पुलिस ने सांसद कृपाल तुमाने के कार्यालय की बढ़ाई सुरक्षा।शिवसेना के 18 में से 12 सांसद शिंदे गुट में शामिल। मंगलवार को एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में 12 शिवसेना सांसदों से मुलाकात की।

नागपुर: महाराष्ट्र में चल रहा सियासी ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में शिवसेना के 12 सांसदों से मुलाकात की। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से शिवसेना के कई सांसदों की और उनके कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक नागपुर पुलिस ने शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है। उद्धव कैंप को छोड़ कर शिंदे गुट में शामिल होने वाले हेंमत गोडसे की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। गौरतलब है कि शिवसेना सांसद हेमंत गोडसे ने का दावा है कि  शिवसेना के 12 सांसदों ने लोकसभाध्यक्ष से मुलाकात कर सदन में पार्टी के नेता को बदलने का अनुरोध किया है। खबर ये भी है कि शिवसेना के 18 में से इन 12 सांसदों ने शिंदे गुट के साथ हाथ मिला लिया है।

शिवसेना सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात 

जानकारी के मुताबिक शिवसेना सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की है और विनायक राउत के स्थान पर राहुल शिवले को सदन में पार्टी का नेता नियुक्त करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्हें एक अलग गुट के रूप में मान्यता देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपा है। जिसके बाद अब शिवसेना की फूट और गहरी होती हुई नजर आ रही है। इसी को देखते हुए कई सांसदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

दो गुटों में बंट गई शिवसेना

बता दें कि विधायकों की बगावत के बाद से शिवसेना दो गुटों में बंट गई। जहां शिंदे गुट के विधायक शिंदे की शिवसेना को ही असली शिवसेना बता रहे थे। वहीं अब एकनाथ शिंदे की शिवसेना के 12 सांसदों के साथ मुलाकात से ये तो साफ हो गया है कि अब शिंदे गुट शिवसेना पर दावा ठोक रहा है।

गौरतलब है कि 40 से ज्यादा विधायकों के समर्थन के साथ एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को चुनौती दी थी। शिवसेना के 50 विधायकों में से 40 शिंदे गुट में जाने के बाद अब 12 सांसदों के भी शिंदे गुट में चले जाने की खबरे हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेNagpur Policeशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए