लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: स्थिति सामान्य होने पर गुरुग्राम से धारा 144 हटाई गई, जारी है हिंसा के आरोपियों की धरपकड़

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 7, 2023 15:41 IST

नूंह में हुए बवाल के बाद हिंसा की आग गुरुग्राम तक पहुंच गई थी। हिंसक भीड़ ने एक मस्जिद पर हमला किया और एक इमाम की जान ले ली थी। अब स्थिति सामान्य होने पर गुरुग्राम से धारा 144 हटा ली गई है।

Open in App
ठळक मुद्देस्थिति सामान्य होने पर गुरुग्राम से धारा 144 हटा ली गई हैहिंसा के बाद राज्य के कई जिलों में धारा-144 लगाई थीनूंह में हुए बवाल के बाद हिंसा की आग गुरुग्राम तक पहुंच गई थी

नई दिल्ली: हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को शुरू हुई हिंसा के बाद राज्य के कई जिलों में धारा-144 लगाई थी। हालांकि जैसे-जैसे हालात नियंत्रण में आते जा रहे हैं और स्थिति सामान्य हो रही है वैसे-वैसे प्रशासन ढील भी दे रहा है। इसी क्रम में  स्थिति सामान्य होने पर गुरुग्राम से धारा 144 हटा ली गई है। नूंह में हुए बवाल के बाद हिंसा की आग गुरुग्राम तक पहुंच गई थी। हिंसक भीड़ ने एक मस्जिद पर हमला किया और एक इमाम की जान ले ली थी।

बता दें कि धार्मिक जुलूस पर पत्थरबाजी के बाद शुरू हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ढहाए जाने की कार्रवाई शुरु की थी। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि ये सब 31 जुलाई की हिंसा में शामिल दंगाइयों के हैं या इनका दंगा फैलाने में इस्तेमाल हुआ। लेकिन पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने इस पर स्वतः संज्ञान लेते हुए बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगा दी।

हालांकि न्यायालय द्वारा रोक लगाने से पहले प्रशासन के बुलडोजर ने दो होटलों समेत  100 मकानों पर बुलडोजर चलाया दिया था। साथ ही 500 रेहड़ियों और झुग्गियों को भी तोड़ दिया। इस बीच हरियाणा सरकार ने एसआईटी का गठन किया है जो हिंसा को भड़काने के पीछे के लोगों का पता लगाने में जुटी है।

बता दें कि नूंह में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने और दक्षिण हरियाणा के अन्य हिस्सों में फैलने के चार दिन बाद हरियाणा सरकार ने 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी नरेंद्र बिजारणिया को वरुण सिंगला की जगह नूंह एसपी और धीरेंद्र खडगटा को प्रशांत पंवार की जगह डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया है। हरियाणा में हुई सांप्रदायिक झड़पों के सिलसिले में अब तक कुल 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 को एहतियातन हिरासत में लिया गया है।  झड़पों के संबंध में अब तक 102 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें से आधी अकेले नूंह में हैं और बाकी गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल सहित अन्य जिलों में हैं।

टॅग्स :हरियाणागुरुग्राममनोहर लाल खट्टरHaryana Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?